Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराजनीति

ABVP ने दिव्यांग छात्र की फीस जमा कर कराया दाखिला

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 जुलाई:
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नेहरू कॉलेज इकाई ने नेहरू महाविद्यालय में फीस जमा करा पाने में असमर्थ छात्र इरशाद खान की फीस जमा कराकर उसका दाखिला कराया है।
कॉलेज की छात्र संघ की अध्यक्ष कंचन डागर ने बताया कि इरशाद खान बीए तृतीय वर्ष का छात्र है जो कि दिव्यांग है और फीस जमा कराने में असमर्थ है। जैसे ही यह बात एबीवीपी के कार्यकर्ताओं को पता चली तो उस छात्र को एबीवीपी ने हरसंभव मदद करने का भरोसा दिया।
छात्र नेता आदित्य मौर्य ने बताया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय में धन संग्रह/इकट्ठा कर इरशाद खान का दाखिला कराया। उनके धन संग्रह के इस काम में नेहरू महाविद्यालय के प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, व मथुरा सहितअनेक को प्रोफेसरों ने अपना अह्म योगदान दिया। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद 365 दिन छात्र हितों के लिए कार्य करने वाला संगठन है।
इस मौके पर विश्वात्मा मिश्रा शिवदत्त राहुल भारद्वाज आदि विशेष तौर पर मौजूद थे।

Related posts

कोरोना नहीं BJP मारेगी दुकानदारों को, BJP हिटलरशाही ऑर्डर वापिस ले: सुमित गौड़

Metro Plus

गड़बड़झाला MCF: पीर मोतीनाथ मंदिर परिसर में बनी अवैध मार्किट से लाखों की उगाही विवादों में, जानें क्या है मामला?

Metro Plus

जनहित सेवा संस्था ने दयालपुर में किया प्रतिभावान खिलाडिय़ों को सम्मानित

Metro Plus