Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Dronacharya Public school में पौधारोपण का आयोजन किया गया

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 30 जुलाई:
द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल में एक प्लांटेशन ड्राइव का आयोजन किया गया। जिसमें स्टूडेंट और टीचर्स के साथ-साथ मैनेजमेंट के सदस्यों ने भी भागीदारी की। इसके साथ ही बच्चों को उनके घर ले जाने के लिए भी पौधे दिए गए।
इस मौके पर निदेशक नवीन चौधरी ने बताया कि उनके स्कूल में इस प्रकार के कार्यक्रम नियमित रूप से किए जाते रहे हैं। इस मौसम में पौधों के बचे रहने की संभावना सबसे अच्छी रहती है। इसलिए हमने यहां पौधे लगाए। इस ड्राइव में बच्चों और टीचर्स ने खूब प्रसन्नता के साथ भागीदारी की। उन्होंने कहा कि सस्टेनेबल डेवलपमेंट के तहत किए गए कार्य मानव विकास में सहयोग करते हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने वर्किंग मॉडल बनाकर पर्यावरण सुरक्षा आदि मुद्दों को प्रदर्शित किया। जिन्हें सभी ने सराहा। इस अवसर पर चेयरपर्सन हर्ष चौधरी ने बच्चों को श्रद्धा से वृक्षों को सींचने का संदेश दिया। उन्होंने सभी से कहा कि वह पेड़ों की रक्षा करें क्योंकि यही जीव जगत की रक्षा करते हैं। इस मौके पर काफी संख्या में मौजूद अभिभावकों ने भी पौधरोपण में भागीदारी की।

Related posts

J.P. Malhotra was presented Letter of Commendation by Honble Minister of State Government of India

Metro Plus

DPS ग्रेटर पहुंचे विश्वस्तरीय बॉक्सिंग चैंपियन नीरज गोयत, किया छात्रों से संवाद

Metro Plus

पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू, भाजपा बनाएगी अगली सरकार: नायब सैनी

Metro Plus