Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

हरियाली Teej पर Seema Trikha ने एनएच.-2ए ब्लॉक पार्क में किया Plantation

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 अगस्त:
हरियाली तीज के अवसर पर बडखल विधायिका श्रीमती सीमा त्रिखा ने आज एनएच.-2 के ए ब्लॉक स्थित पार्क में पौधारोपण किया। इस मौके पर श्रीमती त्रिखा ने स्थानीय नागरिकों को इन पौधों की पेड़ बनने पर पूरी देखभाल करने की शपथ दिलवाई।
श्रीमती त्रिखा ने कहा कि आज जिस प्रकार से पर्यावरण दूषित हो रहा है, वह मानव जाति के लिए हानिकारक है। दूषित होते पर्यावरण को पौधे लगाकर शुद्ध किया जा सकता है इसलिए शहर के सभी नागरिकों का दायित्व बनता है कि वह पर्यावरण को शुद्ध रखने के लिए कम से कम एक पौधा लगाएं और उसकी पेड़ बनने तक पूरी देखभाल करें। श्रीमती त्रिखा लोगों से अपील की कि वह अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी पौधारोपण के प्रति जागरुक करें। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

आबकारी विभाग ने किए शराब के ठेके सील!

Metro Plus

बडख़ल में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस समारोह

Metro Plus

व्यापार मंडल व नेहरू युवा केंद्र संगठन के सहयोग से सफाई अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Metro Plus