Metro Plus News
फरीदाबाद

पारिवारिक दूरी को समाप्त करने में प्रयासरत अग्रवाल समिति ने मनाया परिवार मिलन समारोह।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लबगढ़, 19 जनवरी:
समाज में लगातार बढ़ रही पारिवारिक दूरी को समाप्त करने के उद्देश्य से अग्रवाल समिति बल्लबगढ़ द्वारा अग्रवाल धर्मशाला में एक परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यों के परिवारों के साथ-साथ वैश्य महिला मंडल की सदस्यों के परिवारों को आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स रखे गए। इसके साथ-साथ बच्चों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
समिति के अध्यक्ष जितेंद्र सिंगला एवं कोषाध्यक्ष घनश्याम मित्तल ने बताया कि समिति द्वारा हर वर्ष परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया जाता है। सी क्रम में इस वर्ष भी इस समारोह का आयोजन किया गया। श्री सिंगला ने बताया कि इस परिवार मिलन कार्यक्रम को आयोजित करने का एक उद्देश्य यह भी है कि आज के व्यस्त जीवन में हमारे परिवारों के बच्चे, महिलाएं एवं बुजुर्ग समाज से दूर होते जा रहे हैं। इसी दूरी को खत्म करने के लिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिएं ताकि सभी लोग परिवार एवं समाज के कार्यक्रमों में आएं और एक मजबूत व स्वस्थ समाज के गठन में अपनी भागीदारी एवं सहयोग दें।
समिति के महासचिव लोकेश अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का प्रबंध भी समिति की तरफ से किया गया था। उपस्थित सदस्यों ने व्यंजनों का भरपूर आनंद उठाया।

Related posts

बल्लभगढ़ के चहुंमुखी विकास कार्यों में कोई कसर नहीं छोडूंगा: मूलचंद शर्मा

Metro Plus

FMS स्कूल में सुरक्षा पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया

Metro Plus

सावधान! कोरोना वायरस के आज 684 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus