Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Vidyasagar International स्कूल में हरियाली Teej का किया गया आयोजन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 अगस्त:
विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल में हरियाली तीज महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया। जिसमें बच्चों एवं अध्यापिकाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजन के दौरान बच्चों ने सावन आयो रे….. जैसे सुंदर गीतों पर मनमोहर प्रस्तुति दी। बच्चों और अध्यापिकों ने झूले-झूलकर इंज्वाय किया। मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चे व अध्यापिकाओं ने हरे रंग के परिधान में त्योहार का खुब आनंद उठाया।
इस मौके पर स्कूल की डॉयरेक्टर सुनीता यादव ने बच्चों को त्योहार की जानकारी देते हुए कहा कि भारत में हरियाली तीज का बहुत महत्व है। तीज सावन के महीने में पड़ती है। श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरियाली तीज मनाई जाती है। हरियाली तीज पर झूला झूलने की प्रथा है।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल ज्योति चौधरी ने कहा कि मान्यता के अनुसार हरियाली तीज तीन दिन का त्योहार होता है, लेकिन आजकल इसे एक ही दिन मनाया जाने लगा है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और नए वस्त्र पहनती हैं। इस दिन हाथों में मेहंदी और पैरों में अल्ता लगाया जाता है। हरियाली तीज पर मां पार्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। इस अवसर पर सभी ने पारंपरिक व्यंजनों जैसे घेवर, खीर आदि का आनन्द उठाया।

Related posts

महिला कांग्रेस ने सीमा जैन के नेतृत्व में प्रधानमंत्री मोदी का पुतला फुंका

Metro Plus

…जब फ्रेंड्स वेलफेयर एसोसिएशन के निवासियों का दिल लूट ले गए कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

राष्ट्रपति के साथ रक्षाबंधन मनाएंगे विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के बच्चे

Metro Plus