Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादरोटरीहरियाणा

Lion Leaders ने पुलिस लाईन में DAV स्कूल के बच्चों को की 51 हजार रूपये की खेल सामग्री भेंट

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 8 अगस्त:
लांयस Club इंटरनेशनल डिस्ट्रिक 321-ए1 के लॉयन लीडर्स ने डीएवी पब्लिक स्कूल पुलिस लाईन सैक्टर-30 में बच्चों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्वेश्य से 51 हजार रूपये के खेल सामग्री डीसीपी हैडक्वार्टर निकिता गहलोत, आईपीएस के माध्यम से स्कूल की प्रिंसिपल हेमा अरोड़ा को भेंट की।
इस मौके पर लॉयन आर.के. चिलाना, गिरीश गुप्ता, विजय गुप्ता, सतीश परनामी, आर.के. गोयल, विष्णु गोयल, मनोज अग्रवाल आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। इस दौरान आर.के. चिलाना ने राष्ट्रीय कवि दिनेश रघुवंशी का धन्यवाद किया, जिन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए लॉयन बंधुओं को प्रोत्साहित किया।
इस मौके पर डीसीपी हैडक्वार्टर निकिता गहलोत व प्रिंसिपल हेमा शर्मा ने लांयस क्लब मेम्बर की इस सराहनीय कार्य के लिए उनका धन्यवाद किया और उनका आभार जताते हुए कहा कि उनके द्वारा दी गई खेल सामग्री से स्कूली छात्र-छात्राओं को खेलों में आगे बढऩे का अवसर मिलेगा। वहीं लॉयन आर.के. चिलाना ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही लांयस क्लब द्वारा स्कूली बच्चों की आई स्क्रिीनिंग टेस्ट करवाया जाएगा।

Related posts

18th INTERNATIONAL CONVENTION ON STUDENTS’ QUALITY CONTROL CIRCLES (ICSQCC)

Metro Plus

किक बॉक्सिंग में जीतने वाले खिलाडिय़ों का युवा नेता अमन गोयल ने किया सम्मान

Metro Plus

महाराजा अग्रसेन विवाह समिति द्वारा 23वां सर्वजातीय परिचय सम्मेलन 28-29 अक्टूबर को

Metro Plus