Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

Session Judge दीपक गुप्ता ने अदालत परिसर में किया ध्वजारोहण

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट Faridabad News, 15 अगस्त: डिस्ट्रिक्ट एवं सेशन जज दीपक गुप्ता ने 73वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला अदालत परिसर में ध्वजारोहण किया व सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उनके साथ सभी एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज, चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट व सभी मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।
इस दौरान श्रीमती मोना सिंह चीफ ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद ने पैनल एडवोकेट जीत कुमार रावत और नीना शर्मा एडवोकेट की मदद से पर्यावरण बचाओ व जल संरक्षण के तहत सभी जजों को तुलसी का पौधा देकर के पर्यावरण बचाने का संदेश दिया।
इसके अलावा पैनल एडवोकेट द्वारा जगह-जगह कानूनी जागरूकता शिविर लगाकर के जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फरीदाबाद द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया गया। सेक्टर-12 फरीदाबाद में स्टॉल लगाकर के कानूनी जागरूकता व मुफ्त किताबें वितरण पैनल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता, लाल सिंह व योगेंद्र सिंह ने की। जीत कुमार रावत ने प्याला, सुधीर छोकरने जसाना, संजय गुप्ता ने पलवली, रामबीर भाटी ने कौराली गांवों में कानूनी जागरूकता शिविर लगाए और लोगों को हालसा व डालसा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों के बारे में विस्तार से बताया।

Related posts

Delhi Scholars International School के छात्रों ने किया मंत्रमुग्ध

Metro Plus

फरीदाबाद के किसानों को सरकार द्वारा क्यों सम्मानित किया? देखें!

Metro Plus

विपुल गोयल ने ईद-उद-फितर के अवसर पर 5 हजार से अधिक पौधे किए वितरित

Metro Plus