Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने कांग्रेस आपके द्वार के तहत जानी राजीव कॉलोनी के लोगों की समस्याएं

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 सितंबर:
हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुमित गौड़ ने कहा कि विधानसभा चुनावों को समीप आते देख भाजपाई अब फिर से जनता को लोक लुभावने सपने दिखाने लगे है। उन्होंने कहा कि पांच सालों तक भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी व बिगड़ती कानून व्यवस्था देने वाली भाजपा सरकार में आज हर वर्ग त्राहि-त्राहि कर रहा है और भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता वोट की चोट से भाजपा को सत्ता से बाहर करेगी और कांग्रेस के रूप में अपनी सरकार चुनेगी। श्री गौड़ कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ओल्ड फरीदाबाद की राजीव कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि उनकी समस्याओं को दूर करवाने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे।
इस मौके पर मुख्य रूप से वेदप्रकाश शर्मा, मनोज शर्मा, गुडडी, राजबाला, नरेंद्र भारद्वाज, माया, सरोज, रजनी, शीला, बुद्धाराम, रंजीत सिंह, बुद्धा प्रधान, आलिया भट्ट, हर्ष वत्स, नरेंद्र करहाना सहित सैकड़ों कॉलोनीवासी मौजूद रहे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा की नीति और नीयत दोनों में ही अंतर है। चुनावों के दौरान विकास के बड़े-बड़े दावे करनी वाली भाजपा सरकार में लोग आज बिजली, पानी, सड़कें व सीवरेज जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे है। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी का यह शहर फरीदाबाद मात्र 30 मिनट की बारिश में पानी से लबालब हो जाता है और लोगों का जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो जाता है क्या यही है भाजपा का विकास है। उन्होंने कहा कि कॉलोनियों में कई-कई फुट पानी जमा होने से लोग नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे है और न तो जिला प्रशासन और न ही भाजपा नेता लोगों की सुध ले रहे है।
इस मौके पर गौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव गरीब, मजदूर, किसान व आम आदमी के हकों की आवाज उठाई है और आगे भी पार्टी लोगों के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह भाजपाई के जुमलों ना आए और विकास को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस को समर्थन देकर मजबूत करें।

Related posts

जनसेवा करना अपने आप में एक बड़ी चुनौती: दलबीर सिंह

Metro Plus

Vidyasagar International में धूमधाम से मनाया गया 10वां फाउंडेशन डे

Metro Plus

मुख्तार एंबुलेंस प्रकरण में BJP नेता अपने भाई के साथ गिरफ्तार, अब बढ़ेंगी डॉन की मुश्किलें!

Metro Plus