Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजनीति के चलते 15 दिन पहले बनी बनाई सड़क तोड़कर बाजार कर दिया बर्बाद: सिंगला

लखन सिंगला ने मुख्यमंत्री से की निष्पक्ष जांच की मांग
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 2 सितंबर:
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य लखन कुमार सिंगला ने ओल्ड फरीदाबाद के बाजार की सड़कों को बार-बार तोडऩे को साजिश करार देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है।
इस मौके पर श्री सिंगला ने कहा कि रक्षा बंधन पर बनी सड़क रविवार को अचानक तोड़ दी। इससे पहले यह सड़क छह महीने से टूटी पड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि इस सड़क को बार-बार तोड़कर किसी के साथ दुश्मनी निकाली जा रही है अथवा किसी को लाभ पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कारण कोई हो लेकिन ओल्ड फरीदाबाद के दुकानदारों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। यहां महीनों से सड़के टूटी होने से बाजार का कामकाज ठप हो चुका है। दुकानदार पूरा दिन दुकानों में धूल ही साफ करते रहते हैं। अनेक दुकानदारों के घरों में फांके तक की नौबत आ गई है।
इस मौके पर कांग्रेस नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि 15 दिन में ऐसी क्या बात आ गई कि सीमेंटेड सड़क को तोड़कर डाल दिया गया। इसमें कोई न कोई राजनीति जरूर है। उन्होंने कहा कि ओल्ड फरीदाबाद बाजार के साथ निरंतर दुश्मनी निकाली जा रही है। क्योंकि यह लोग परंपरागत तौर पर कांग्रेस के साथ रहते हैं। लेकिन राजनीति में किसी को इतना नहीं गिरना चाहिए कि किसी की रोजी रोटी पर संकट आ जाए। दूसरी बात बार-बार सड़क बनाने और तोडऩे से जनता का पैसा ही बर्बाद हो रहा है। ऐसे में न खाऊंगा न खाने दूंगा का ऐलान तो झूठा साबित हो रहा है। लखन कुमार सिंगला ने कहा कि टूटी सड़क के कारण स्कूल वैन आने-जाने में दिक्कत आ रही है। जिसके कारण छोटे-छोटे बच्चों को संकटों से होकर स्कूल जाना पड़ रहा है। वहीं बाजार से गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से जांच करवाने की मांग की है।

Related posts

प्रियंका चोपड़ा सबसे सेक्सी एशियाई महिला

Metro Plus

हरियाणा सरकार ने आयुष्मान कार्ड और BPL सूची को लेकर क्या बड़ा फैसला किया? देखें!

Metro Plus

एसडीएम डा. प्रियंका सोनी ने किया फौगाट स्कूल के तीरंदाज यश वैष्णव को सम्मानित

Metro Plus