Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में मनाया गया अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 23 अप्रैल: फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किड्स विंग में अंर्तराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष सभा आयोजित की गई। सभा में प्रधानाचार्या श्रीमती शशि बाला मलिक ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यार्थियों ने प्राकृतिक संसाधनों तथा पृथ्वी को बचाने की शपथ ली। इस उपलक्ष्य में बच्चों को बैच प्रदान किए गए। किड्स विंग के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने पृथ्वी दिवस से जुड़ी कविताएं तथा प्रेरक प्रसंग सुनाए। स्कूल के प्रधानाचार्या महोदया ने अंत में बच्चों को पेड़ लगाने, बिजली बचाने, पानी बचाने तथा प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए प्रेरित किया।

Related posts

मल्होत्रा ने कहा, MSME सेक्टर के लिए फौरी तौर पर Cash फ्लो उपलब्ध कराना समस्या का समाधान नहीं।

Metro Plus

अन्तर्राष्ट्रीय ट्रेनिंग पर कोरिया पहुंचे ग्रेंड कोलम्बस के छात्र आकाश का स्कूल परिसर में किया गया स्वागत

Metro Plus

SI गजराज सिंह हुए इंस्पेक्टर पद पर पदोन्नत, SP नीतीश अग्रवाल ने लगाए स्टार!

Metro Plus