Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

प्रधानमंत्री के पोषण अभियान को सफल बनाने के लिए एक सिपाही की तरह मैदान में डटा रहूंगा: विपुल गोयल

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 सितम्बर:
उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने फरीदाबाद की लगभग 122 आंगनबाड़ी केंद्रों को आज देवकी एजूकेशन फाउंडेशन के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में पोषण आहार से संबधित सामान का वितरण किया।
इस अवसर पर गोयल ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज जिस अभियान के तहत सामान और पोषक आहार वितरित किए जा रहे हैं। इसकी शुरूआत एक साल पहले यानी 2018 में हुई थी उस समय 73 आंगन बाड़ी केंद्रों को पोषक आहार के अलावा आंगन बाड़ी केंद्रों के जरूरत का सामान वितरित किया गया था। उसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए आज 122 आंगन बाड़ी केंद्रों को पोषक आहार के साथ हर आंगन बाड़ी केंद्रों को 2 दरी, 1 टेबल, 3 कुर्सियां, 15 छोटे बच्चों के लिए चेयर, 4 कंटेनर्स, कटोरी, चम्मचों का सेट, पौष्टिक आहार बनाने के लिए प्रेशर कुकर, सफाई का ध्यान रखते हुए स्टील की बाल्टी महिलाओं के गु्रप को शिक्षित करने के लिए और बच्चों को पढ़ाने के लिए ब्लैक बोर्ड, चॉक का डब्बा सौंपा। गोयल ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 अगस्त-2019 को मन की बात में पूरे देश को संतुलित पोषक आहार मुहैया कराने और जनभागीदारी से कुपोषण का मुकाबला करने पर जोर दिया था। प्रधानमंत्री ने पोषण आहार के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए सितंबर माह को पोषण अभियान के रूप में मनाने का ऐलान किया था और इस अभियान से सभी को जोडऩे की अपील की थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने पोषण अभियान के अंतर्गत देशभर में आधुनिक वैज्ञानिक तरीकों से पोषण को जन-आन्दोलन बनाने का ऐलान किया था। 2018 में शुरू किया गया पोषण अभियान आज केवल एक मंत्रालय तक सीमित नहीं हैं। कई मंत्रालय इस कुपोषण की लाड़ाई को मिल कर लड़ रहे हैं।
इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन मुकेश शास्त्री, पार्षद नरेश नंबरदार, पार्षद छत्रपाल, जिला पार्षद सुरजीत अधाना, विजय शर्मा मेंबर खादी बोर्ड, जवाहर बंसल के साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related posts

Rtn. Sanjeev Rai Mehra बने Rotary के डिस्ट्रिक गर्वनर नॉमिनी डेजिनेट DGND

Metro Plus

Metro Hospital के डॉ० सुजॉय भट्टाचार्य को सर्बिया देश ने दिया सर्जरी करने का सर्टिफिकेट

Metro Plus

NDA व CDS IInd की परीक्षा 14 नवम्बर को, कोताही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी FIR दर्ज।

Metro Plus