Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

श्री हनुमंत कथा का छठा दिन धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 सितम्बर:
भक्त हो तो हनुमान जैसा जो अपने पुरूषोत्तम श्रीराम जी के कार्य व सेवा के लिए कहते हैं कि राम काजू किन्हें बिनु मोहे कहां विश्राम से तभी हनुमान जी को राम दुलारे कहा गया है। कथा व्यास श्री कृष्ण स्वामी ने कहा है कि जो लोग पूरे मन, वचन, भक्ति व भाव से अपने इष्ट देव की पूजा, अर्चना, आराधना करते हैं प्रभु उनको बिना कुछ मांगे सब कुछ दे देते हैं। श्री हनुमंत कथा के छठे दिन हनुमान जी द्वारा श्री राम जी को सीता-माता का संदेश लंका पर विजय प्राप्त करने की योजना रामेश्वर में शिवलिंग स्थापना व पूजा करके शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त करना आदि प्रसंग सुनाया गया। श्री हनुमंत कथा का श्रवण करने के लिए भारी संख्या में धर्म प्रेमी व महिलाएं भाग लेकर स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इसी कड़ी में उद्योग मंत्री विपुल गोयल ने कथा का श्रवण करके स्वामी जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
कथा-प्रसंग के दौरान राम, लक्ष्मण, हनुमान द्वारा शिवलिंग पूजा व शिव जी द्वारा आशीर्वाद देने की मनोहर झांकी की दर्शन कराया गया। यजमान पवन बजाज, संजीव शर्मा व दिनेश शर्मा ने परिवार सहित नवग्रह पूजा करके हनुमान जी की आराधना की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कथा सुनने आए समाजसेवी डॉ० बनवारी लाल गुप्ता, सुरेश गर्ग, के.के. मितल व एस.आर. मितल को स्मृति चिन्ह देकर समिति के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। यह हनुमंत कथा मानव सेवा समिति द्वारा चलाए जा रहे सेवा कार्यों की सहायता के लिए सैक्टर-8 श्री नीलकंठ महादेव मंदिर में दोपहर 2.30 बजे से आयोजित की जा रही। जो 18 सितंबर तक रहेगी 19 सितंबर को यज्ञ हवन व भंडारा आयोजित किया जाएगा।

Related posts

पुलिसकर्मी के मरने के बाद अब आश्रितों को मिलेगी 30 लाख की रकम, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया हैल्प एंड होप मैगजीन का विमोचन

Metro Plus

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कोराना योद्धाओं को सम्मानित किया गया

Metro Plus