Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Advanced Education में रोटरी क्लब ग्रेस ने लगाया विशाल रक्तदान शिविर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Palwal News, 28 सितम्बर:
एडवांस्ड एजुकेशन Education के प्रांगण में वल्र्ड फार्मेंसी-डे के उपलक्ष्य में रोटरी क्लब फरीदाबाद ग्रेस के तत्वाधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विनय गुप्ता ने रिबन काटकर शिविर का उद्घाटन किया।
इस मौके पर विनय गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बढ़कर कोई दान नहीं। रक्तदान से मिले रक्त से किसी की भी जिन्दगी को बचाया जा सकता है। इसी के साथ विशिष्ट अतिथि ए.जी. गौतम चौधरी ने कहा कि रक्तदान शिविर लगाना समाज का सर्वश्रेष्ठ कार्य है। उन्होंने कहा कि हम सबको समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। इसी के साथ-साथ आस-पास के गांव से महिलाओं को बुलाया गया एवं उन्हें सामान्य हैल्थ चैकअप एवं आज के दौर स्तन कैंसर के विषय में जागरूक किया गया। साथ ही साथ महिलाओं की मैमोग्राफी भी की गई। संस्थान मेंं लोगों का मुफ्त हैल्थ चैकअप भी किया गया।
इस अवसर पर रोटरी क्लब के चेयरमैन मनोज अग्रवाल, पवन गुप्ता, क्लब सचिव के.के. अग्रवाल, Advanced Institute of Education की Principal डॉ० लक्ष्मी शर्मा, एडवांस्ड इंस्टीयूशन ऑफ फार्मेसी की Principal डॉ० अर्पणा राणा, और निदेशक आर.एस. चौधरी भी मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Related posts

आम आदमी पार्टी वाकई में आम आदमी के लिए बनाई गई है: सहीराम पहलवान

Metro Plus

यूनाइटेड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया नेवी चीफ ऑफिसर दिनेश को सम्मानित

Metro Plus

लायन आरके चिलाना के नेतृत्व में किया गया केबिनेट मंत्री विपुल गोयल का स्वागत

Metro Plus