Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

संस्था नि:शुल्क चिकित्सा शिविर,रक्तदान शिविर सहित गरीब बच्चों के उत्थान के लिए कार्य करती रहती है: पुनीत जैन

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 14 जून: श्वेतांबर स्थानवासी जैन सभा सैक्टर-15 के पदाधिकारियों को विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर फरीदाबाद जिला प्रशासन और रैडक्रास सोसयटी ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस सम्मान को सभा के प्रधान पवन जैन, वरिष्ठ उप-प्रधान अजीत जैन, उप-प्रधान सुशील जैन, संयुक्त सचिव पुनीत जैन, कोषाध्यक्ष जिनेश्वर जैन, सह कोषाध्यक्ष धीरेन पारेख ने प्राप्त किया।
इस मौके पर सचिव श्री एस.एन.जैन ने कहा कि श्वेतांबर स्थानवासी जैन सभा सैक्टर-15 फरीदाबाद समय-समय पर जनहित कार्य करती रहती है। इसी संदर्भ में पिछले वर्ष एस.एस.जैन सभा, सैक्टर-15 फरीदाबाद ने रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें जिला रैडक्रास सोसायटी फरीदाबाद द्वारा सभा को विधिवत रूप से सह सम्मान प्रमाण पत्र दिया गया।
पुनीत जैन ने कहा कि सभा समय-समय पर नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर सहित गरीब बच्चों के उत्थान के लिए भी कार्य करती है और समाजसेवा में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाती है। श्री जैन ने बताया कि सभा और भी जनहित के कार्यो में सदैव अपनी अग्रणीय भूमिका निभाती रहती है।

Related posts

गुरुनानक देव हॉस्पिटल में 10 दिन का बिल साढ़े सात लाख, हवा में उड़ गए सरकारी आदेश?

Metro Plus

फौगाट स्कूल की हिमांशी ने नृत्य प्रतियोगिता में दूसरा स्थान पाया

Metro Plus

बडख़ल चौक से बाईपास रोड़ के दोनों तरफ के मकानों के लिए आखिर क्या दावा कर गए कृष्णपाल गुर्जर देखे।

Metro Plus