Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS स्कूल के बच्चों ने किया डाकघर का दौरा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 1 अक्टूबर:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल के किडिज वल्र्ड ने सैक्टर 16 के पोस्ट ऑफिस का भ्रमण किया। छोटे बच्चे रेड लेटर बॉक्स को देखने के लिए उत्सुक थे। रेड लेटर बॉक्स को देखकर उन्होंने सवाल पूछे, जिसका उत्तर पोस्टमैन ज्ञानश्याम कुमार और पोस्टमैन बृजमोहन ने दिया।
इस मौके पर बच्चों और शिक्षकों का पोस्ट ऑफिस में कर्मचारियों द्वारा उनका स्वागत किया गया। पोस्ट ऑफिस के विभिन्न विभागों का दौरा करवाया। वहां बच्चों ने पोस्ट ऑफिस द्वारा प्रदान की गई विभिन्न सुविधाओं जैसे पंजीकृत डाक, मनी ऑर्डर और स्पीड पोस्ट के बारे में सीखा। पोस्ट मास्टर सत्यदेव शर्मा ने पोस्ट को पिनकोड के अनुसार छांटने की प्रक्रिया के बारे में समझाया और फिर स्थानीय डाकिया द्वारा कैसे उन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाता है। बच्चों को यह जानकर आश्चर्य हुआ कि पत्र प्रदान करने के अलावा, डाकघर पैसे जमा करने और पार्सल वितरण जैसी सुविधाएं भी प्रदान करते हैं। पोस्ट मास्टर ने छात्रों को प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना के विशेष योजनाओं की उपलब्धता और लाभों के बारे में बताया जो बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्र्तगत शुरू की गई है। ई-मेल और फैक्स के इस युग में यह बच्चों के लिए एक अनोखा अनुभव था।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में एमाइटी यूनिवर्सिटी द्वारा करियर काउंसलिंग पर सेमीनार

Metro Plus

सुरजेवाला ने बृजभूमि से भरी हुंकार: नौजवान, किसान, दुकानदार, हिंदु-मुसलमान-सरदार, बदलेंगे अब खट्टर सरकार

Metro Plus

Residents Welfare Association व रेडक्रॉस ने मिलकर कोरोना से बचाव के लिए पार्कों को सेनेटाइज किया

Metro Plus