Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FOGAAT School ने भारत को जानो प्रतियोगिता में DPS को हरा मारी अपनी बाजी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Ballabgarh, 7 अक्टूबर:
दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित भारत को जानो प्रतियोगिता में फौगाट पब्लिक सी.सै. स्कूल की वरिष्ठ वर्ग टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु सदन बल्लभगढ़, द्रोणाचार्य स्कूल कबूलपुर, जय भारती स्कूल, मॉडर्न स्कूल सैक्टर-37, एम.जी. स्कूल, डी.पी.एस. बल्लभगढ़, फौगाट स्कूल सैक्टर-56 आदि ने हिस्सा लिया। जिसमें फौगाट के वरिष्ठ वर्ग में शामिल 11वीं कक्षा के मोहित कुमार व 9वीं कक्षा की सपना के उत्कृष्ट संयुक्त प्रयास से स्कूल ने शीर्ष दर्जा प्राप्त किया। डी.पी.एस.बल्लभगढ़ दूसरे पायदान पर रहा। जबकि एम.जी.स्कूल को तीसरा स्थान मिला।
इस मौके पर स्कूल के उम्दा प्रदर्शन पर गर्व करते हुए सतीश फौगाट ने कहा कि फौगाट शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, नैतिक, धार्मिक, सामाजिक, आध्यात्मिक, शारीरिक व मानसिक के लिए निरंतर प्रयासरत है। ज्ञात रहे कि विद्यार्थी मोहित कुमार को फौगाट संस्थान ने 11वीं कक्षा में नि:शुल्क शिक्षा देने का बीड़ा उठाया हुआ है। कई विद्यार्थीगण जो मेधावी किन्तु आर्थिक विपन्न हैं, को संस्थान ने नि:शुल्क शिक्षा देने का संकल्प लिया हुआ है। श्री फौगाट ने बताया कि कोई भी ऐसा विद्यार्थी जो पढऩे की ललक रखता है किन्तु आर्थिक लाचार है। ऐसे विद्यार्थियों के उच्च लक्ष्य प्राप्ति में फौगाट संस्थान उनके हर कदम साथ है। उन्होंने कहा कि वह हर संभव सहायता देते हुए उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में संकल्परत है। भारत को जानो प्रतियोगिता के जिले स्तर पर पहला स्थान पाने वाली टीम को प्रांतीय स्तर पर हिस्सा लेने के लिए 17 नवम्बर-2019 के लिए चुना गया है। प्रान्त स्तरीय आयोजन सोनीपत जिले के गोहाना में होगा।
इस कार्यक्रम आयोजन के मौके पर भारत विकास परिषद् के प्रांतीय संयोजक विजय रोहिल्ला, बल्लबभगढ़ शाखा के प्रतियोगिता संयोजक जितेंद्र जैन, नारायण शाखा के प्रवीन तुलस्यान, डी.पी.एस. संस्थान के एस.पी. लाल, उप-जिला शिक्षा अधिकारी विशेष अतिथि जे.आई.एम.एस. के निदेशक डॉ० जय बत्रा, फौगाट स्कूल उप-प्रधानाचार्या ऋतू चौधरी आदि उपस्थित थे।

Related posts

आनंद किड्स प्ले के बच्चों ने प्रस्तुत किए देशभक्ति कार्यक्रम

Metro Plus

जेल जाने के बाद लालू का दूसरा ट्वीट कहा अभी सोने की तरह तप रहा हूं

Metro Plus

CCA School Gurgaon Celebrated VANMAHOTSAV-2016

Metro Plus