Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मिशन जागृति को समाज सेवा करते आज पूरे 12 साल हो गए है: प्रवेश मलिक

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 11 अक्टूबर:
मिशन जागृति के समाज सेवा करते-करते आज पूरे 12 साल हो गए है। इन 12 सालों में संस्था के वॉलिंटियर्स स्वयं सेवक लगातार बिना रूके बिना थके निस्वार्थ भाव से फरीदाबाद में काम कर रहे हैं। आज न सिर्फ फरीदाबाद बल्कि हरियाणा के अलग-अलग जिलों में भी मिशन जागृति की टीम काम कर रही है। मिशन जागृति का मुख्य उद्वेश्य लोगों को जागरूक करना है उन्होंने नारा दिया है जागते रहो जगाते रहो।
इस अवसर पर संगठन के संस्थापक प्रवेश मलिक का कहना है कि जब व्यक्ति जाग जाएंगे तो अपने आप हर व्यक्ति अच्छा काम करेगा संस्था के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में अलग-अलग वह जगह ढूंढी जाती है जहां पर बच्चे स्कूल नहीं जा पाते उनके लिए अस्थाई रूप से वहीं पर स्कूल चलाया जाता है। पढऩा लिखना सिखाया जाता है। जो बच्चे पढऩे में रूचि दिखाते हैं उनको स्कूल में एडमिशन भी करवाया जाता है। इसके अलावा चिकित्सा के क्षेत्र में संगठन के द्वारा टी.बी.एचआईवी कैंसर रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति लोगों को जागरूक किया जाता है। संस्था द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य कैंप भी लगाए जाते हैं। पर्यावरण में भी संगठन की बहुत विशेष भूमिका है। संस्था के द्वारा अभी तक हजारों पेड़ लगाकर उनकी देखभाल की जा रही है। महिला सशक्तिकरण में संस्था के द्वारा लगातार बाल यौन शोषण के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
सबसे पहले प्रोजेक्ट आखिर क्यों के माध्यम से लोगों से यह समझने की कोशिश की गई कि आखिर बलात्कार या यौन शोषण जैसी घटनाएं क्यों होती है। जिसमें लगभग 6000 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। इसके उपरांत मिशन जागृति का अब बिटिया प्रोजेक्ट चल रहा है। जोकि सब लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए है इस प्रोजेक्ट के माध्यम से लाखों लोगों को बाल यौन शोषण के प्रति जागरूक किया जाएगा और समाज में ऐसी गंभीर बीमारी को दूर किया जाएगा। फरीदाबाद में ही संस्था के सैकड़ों स्वयंसेवक है और लगातार मिशन जागृति का परिवार बढ़ता जा रहा है संस्था के संस्थापक प्रवेश मलिक ने कहा कि संस्था जो 12 सालों में लगातार काम कर रही है। उसका एक ही कारण है और वह है संस्था के स्वयं सेवक। संस्था के स्वयं सेवक ना होते तो आज संस्था इतनी बड़ी ना बन पाती प्रवेश मलिक ने हर एक वालंटियर्स का दिल से धन्यवाद किया इस 15 दिसंबर को पहला बड़ा कार्यक्रम बिटिया प्रोजेक्ट के लिए होगा।

Related posts

आखिर क्यों निकाला QRG हॉस्पिटल के खिलाफ मृतक के परिवारवालों ने कैंडल मार्च

Metro Plus

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा STRIVE योजना को सफल बनाने हेतु आयोजित किया गया  रोजगार मेला

Metro Plus

प्रख्यात कत्थक कलाकार वाईपीएस रावत हुए सम्मानित

Metro Plus