Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा के शासनकाल में लूट और भ्रष्टाचार के सिवा लोगों को कुछ हासिल नहीं हुआ: सिंगला

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 11 अक्टूबर:
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति देते हुए बाढ़ मोहल्ला, भीम बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, सैक्टर-18 हाऊसिंग बोर्ड, भूमि पार्क सैक्टर-16 सहित कई क्षेत्रों में तूफानी दौरे कर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करके लोगों से अपने लिए समर्थन मांगा। नुक्कड़ सभाएं धीरे-धीरे जनसभाओं में तब्दील हो गई और लोगों ने मंच से लखन सिंगला को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजने का संकल्प लिया।
इस दौरान श्री सिंगला के साथ वरिष्ठ कांग्रेसी एवं कद्दावर पंजाबी नेता प्रवेश मेहता, योगेश ढींगड़ा मौजूद थे। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए लखन सिंगला ने कहा कि भाजपा के पांच साल के शासनकाल में लूट और भ्रष्टाचार के सिवा यहां के लोगों को कुछ हासिल नहीं हुआ है। इसलिए क्षेत्र की जनता अब बदलाव का पक्का मन बना चुकी है और जनता वोट की चोट से भाजपाईयों के घमंड को चकनाचूर करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 5 वर्षो के शासनकाल के दौरान इस फरीदाबाद को केवल जुमले ही दिए है तथा जनता जानती है कि बदरपुर फ्लाईओवर से लेकर सिक्स लेन, बदरपुर से कैली बाईपास, बल्लभगढ़ तक मैट्रो, ईएसआई मेडिकल कॉलेज, वाईएमसीए कॉलेज, फरीदाबाद से गुडग़ांव रोड़ सहित बिजली, पानी, सडक़ों, सीवरेज, शिक्षा, चिकित्सा आदि सभी परियोजनाएं कांग्रेस पार्टी की ही देन है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें आर्शीवाद देकर विजयी बनाया तो वह फरीदाबाद में मची झूठ और लूट की राजनीति को बंद कर यहां विकास की बयार को फिर से बहाने का काम किया जाएगा तथा विकास के मामले में इस फरीदाबाद को फिर से एशिया के पटल पर सम्मान जनक रूप में लाने का काम किया जाएगा।
इस मौके पर पूर्व पार्षद प्रवेश मेहता ने कहा कि लखन सिंगला हमारे बीच का व्यक्ति है और वह और उसका परिवार पिछले दसियों वर्षो से इस क्षेत्र की सेवा में समर्पित भावना से काम कर रहा है। लोगों के सुख-दुख की बात हो या कोई सामाजिक धार्मिक आयोजन की। सिंगला परिवार ने सदैव अपने दायित्व का निर्वहन अच्छे तरीके से किया है। मेहता ने कहा कि ऐसे व्यक्ति को जिताकर चंडीगढ़ भेजना चाहिए। जो उनकी हक-हकूक की आवाज को पुरजोर तरीके से उठा सके। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पर बड़ा तंज कसते हुए कहा कि बाहरी उम्मीदवार को अब फरीदाबाद की जनता कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। क्योंकि बाहरी व्यक्ति केवल ए.सी. में बैठकर राजनीति करते है। उन्हें जनता के सुख-दुख से कोई लेना नहीं देना। उन्होंने कहा कि जिस व्यक्ति को यही नही पता कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में कितनी कॉलोनियां व सैक्टर है भला वह क्षेत्र का विकास कैसे करेगा। जिसने कभी लोगों की समस्याओं को देखा नहीं वह उनका सुख-दुख कैसे बांटेगा। उन्होंने कहा कि पिछली बार फरीदाबाद क्षेत्र की जनता झूठे प्रलोभनों में आ गई थी। परंतु इस बार जनता बाहरी उम्मीदवार को नकारते हुए लखन कुमार सिंगला को भारी मतों से विजयी बनाकर विधानसभा में भेजेगी।

Related posts

80 फीट लंबे तिरंगे के साथ रेडिएंट स्कूल के छात्रों ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा, राजेश नागर ने छात्राओं का बढ़ाया हौसला

Metro Plus

लखन सिंगला ने सोनीपत व सांपला में हुई कांग्रेस की जीत पर लड्डू बांटकर मनाई खुशी

Metro Plus

Dynasty International School में 51 लाड़लियों को होनहार लाड़ली सम्मान से नवाजा गया

Metro Plus