Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार में जो कार्य हुए हैं वे अब तक किसी सरकार में नहीं हुए: सीमा त्रिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 18 अक्टूबर:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में जो कार्य हुए हैं वे अब तक किसी सरकार में नहीं हुए। उसी प्रकार प्रदेश में भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में जो विकास कार्य हुए हैं वे काबिले तारीफ है।
यह बात बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्ममान विधायक सीमा त्रिखा ने विधानसभा क्षेत्र में पडऩे वाले दो नंबर क्षेत्र के अनेक ब्लाकों में जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते 5 वर्षों में बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से भय और भ्रष्टाचार का शासन खत्म हुआ है और लोगों को अमन व शांति का सुशासन मिला है। इतने विकास कार्य हुए हैं कि पहले कभी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मुख्यमंत्री मनोहर लाल के हाथ मजबूत करने के लिए विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में मतदान करें।
इस अवसर पर लोगों ने उनका फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें विजयी बनाने का पूर्ण आश्वासन दिया। इस मौके पर उनके साथ पूर्व मंत्री ए.सी चौधरी, महापौर सुमन बाला, पार्षद मनोज नासवा व समाजसेवी सतनाम सिंह मंगल समेत अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने जनता से भाजपा प्रत्याशी को फिर से विधानसभा पहुंचाने की अपील की।
इस अवसर पर योगेश गोसाईं, जयपाल महेंदीरत्ता, अनिल कुमार, राहुल पुंजानी, रवि पुंजानी, देशराज महेंदीरत्ता, मदनलाल, हरबंश गोसाईं, चंदा कपूर, पंकज ललवानी, यशपाल गुगलानी व सन्नी पुंजानी आदि ने सीमा त्रिखा का उनके क्षेत्र में पधारने पर भव्य स्वागत किया और उन्हें भारी वोटों से जिताने का आश्वासन दिया।

Related posts

पुर्नवास योजना के तहत 150 से ज्यादा लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया: गरिमा मित्तल

Metro Plus

ईनरव्हील क्लब फरीदाबाद सैंट्रल की महिलाओं ने जमकर डांडिया खेला

Metro Plus

22 जुलाई को राष्ट्रीय ध्वज दिवस घोषित करने के लिए शील मधुर ने निकाली तिरंगा यात्रा।

Metro Plus