Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

4 राज्यों में डेरा समर्थकों का तांडव, 12 की मौत, 70 घायल, कई जिलों में कर्फ्यू

मैट्रो प्लस से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 अगस्त: डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को रेप केस में दोषी करार दिया गया है। सीबीआई कोर्ट 28 अगस्त को राम रहीम की सजा पर सुनवाई करेगी। राम रहीम को दोषी करार देते ही उनके समर्थक बेकाबू हो गए हैं। तोडफ़ोड़ और आगजनी कर रहे हैं। पुलिस और डेरा समर्थकों के बीच हुई हिंसा में कई लोगों की मौत हो गई है। समर्थकों ने मीडिया पर भी हमला बोल दिया है। टीम पर हमले के साथ ही ओवी वैन तोड़ दी गई है। पंचकुला में सेना फ्लैग मार्च कर रही है।
दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन में खड़ी रीवा एक्सप्रेस के दो खाली डिब्बों में डेरा समर्थकों ने लगाई आग। दिल्ली एनसीआर तक पहुंची डेरा की आग 7 जगहों पर हिंसा, सीएम अरविंद केजरीवाल ने शांति की अपील की पर लोगों पर कोई असर नहीं दिखा। गाजियाबाद के लोनी में डेरा समर्थकों ने बस में लगाई आग, मौके पर दिल्ली पुलिस और दमकल पहुंची। हरियाणा में 224 और पंजाब में 64 जगहों पर हिंसा के बीच 12 लोगों के मौत और 70 के घायल होने की सूचना मिली।
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पंजाब और हरियाणा के सीएम से बात कर हालात का जायजा लिया। पंचकुला के रिहाईशी इलाके में घुसे डेरा समर्थक दफ्तर में किया तांडव स्कूलों को भी नहीं छोड़ा वहां भी तोडफ़ोड़ करने लगे। हरियाणा के फतेहाबाद के तौहाना में नगर परिषद के ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला किया गया। पंजाब के संघरुर के शुलार इलाके में तहसील ऑफिस पर डेरा समर्थकों का तांडव।
पंजाब के मोंगा के दगरु रेलवे स्टेशन पर डेरा समर्थकों का हंगामा पुलिस ने संभाला मोर्चा। पंचकुला, भठिंडा और फिरोजपुर में कफ्र्यू लगाया गया। डेरा समर्थकों को काबू में करने के लिए हवाई फायरिंग कर रही है पुलिस आंसू गैस के गोले दागे जा रहे हैं। पंचकुला में इनकटैक्स का ऑफिस आग के हवाले किया। मनसा में डेरा समर्थकों ने दो वैन में आग लगा दी।
राम रहीम को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। 28 अगस्त को सजा का ऐलान होगा। हिरासत में राम रहीम अरेस्ट 700 एकड़ के महल से जाएंगे जेल। कोर्ट में सभी फोनो को बंद करा दिया गया। राम रहीम हाथ जोड़ कर कोर्ट में खड़े हुए। जज जगदीप सिंह ने अपना फैसला सुना दिया।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि अदालत का फैसला जो भी हो हम उसे लागू करेंगे।

Related posts

36वें सूरजकुंड मेले का शुभारंभ करेंगे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़: डीसी विक्रम सिंह

Metro Plus

हॉमर्टन ग्रामर स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा तरह-तरह की रोमांचक दौड़ आयोजित की गई

Metro Plus

ओलंपियन सिंहराज का स्वागत करने एयरपोर्ट पहुंचे विधायक राजेश नागर

Metro Plus