Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लखन सिंगला ने परिवार सहित मतदान कर किया जीत का दावा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 अक्टूबर:
फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने आज मतदान के दिन अपने परिवार सहित ओल्ड फरीदाबाद में मतदान किया।
इस दौरान श्री सिंगला ने कहा कि फरीदाबाद की जनता अबकि बार किसी बाहरी को नहीं बल्कि अपने बीच के ही व्यक्ति को जिताने का फैसला कर चुकी है। उन्हें उम्मीद है कि वह भारी मतों से यहां से जीत दर्ज करेंगे। कारण, पिछले 30 सालों से उन्होंने नि:स्वार्थ भाव से लोगों की सेवा की है और इसी का प्रतिफल जनता वोट के रूप में उन्हें देगी।
श्री सिंगला ने कहा कि हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री चौ० भूपेंद्र सिंह हुड्डा एवं प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा के कुशल नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार बनेगी और सरकार बनने के बाद योजनाबद्ध तरीके से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास किया जाएगा। उन्होंने विक्ट्री का निशान बनाते हुए कहा कि विधायक बनने पर फरीदाबाद को विकास के मामले में प्रदेश की अव्वल विधानसभा बनाना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहे।
इस दौरान श्री सिंगला के समर्थक भी उनकी जीत के प्रति खासे उत्साहित नजर आए।

Related posts

भौतिक प्रगति के साथ आध्यात्मिक प्रगति भी आवश्यक: सद्गुरु माता

Metro Plus

फरीदाबाद की रंजीता शर्मा आईएएस बनी आप नेता धर्मबीर भड़ाना ने दी बधाई

Metro Plus

विधायक सीमा त्रिखा के कार्यालय में आज से शुरू होगा विकलांगों के लिए तीन दिवसीय पंजीकरण शिविर

Metro Plus