Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के Primary वर्ग द्वारा बैंक का दौरा किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 24 अक्टूबर:
सैक्टर-31 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल ने सैक्टर-31 स्थित एचडीएफसी बैंक में एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया। कक्षा चौथी और पांचवी के छात्रों ने बैंक का दौरा किया और वहां की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। बैंक में लोग कैसे काम करते हैं, यह देखने के लिए छात्र बहुत उत्साहित थे। पर्सनल बैंकर ने बैंक में छात्रों का स्वागत किया। फिर शाखा प्रबंधक (श्री तजिंदर कुमार) ने बच्चों को अपने कर्मचारियों जैसे की कैशिअर, रिलेशनशिप मैनेजर, सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर और ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर और ऑटो ऋण के अफसरों से मिलवाया।
इस मौके पर बच्चों को बचत खातों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें यह भी पता चला कि नकद या चेक कैसे जमा किए जाते हैं और पैसे की निकासी कैसे होती है। बैंक कर्मचारियों ने हर विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में समझाया और छात्रों के सभी प्रश्नों को संतुष्ट करने का भी प्रयास किया। इसलिए छात्र बहुत उत्साहित थे। क्योंकि उन्हें बैंक की कार्य प्रणाली को देखने का अवसर मिला। कुल मिलाकर यह उनके लिए एक समृद्ध अनुभव था।

Related posts

वाजपेयी एवं मालवीय को भारत रत्न देने से फरीदाबाद की जनता में हर्ष की लहर: अजय गौड़

Metro Plus

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा ने की फल वितरण सेवा

Metro Plus

बिना वैज्ञानिक आधार हर समस्या पर स्कूल बंद करना एक गलत नीति: परमार

Metro Plus