Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा त्रिखा ने जीत के बाद क्षेत्रवासियों का आभार जताया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 8 नवम्बर:
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से लगातार दूसरी बार भाजपा की टिकट पर विजयी हुईं सीमा त्रिखा ने क्षेत्रवासियों का आभार जताने के लिए शिव दुर्गा विहार इलाके का दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र निवासियों ओमप्रकाश श्रीवास्तव, हरेंद्र भड़ाना, रामकृष्ण आर्य (पप्पी) बुधराम भड़ाना, घुरन झां, मनोज मल्होत्रा, जगन्नाथ साहा, मालती, रामनरेश, नारायण वर्मा, रमन जेटली व मनजीत सिंह ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए वे पहले की तरह ही दिन-रात एक कर देंगी और जो कुछ जनसमस्याएं उनके पहले के कार्यकाल में शेष रह गईं उनका भी शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में पहली टर्म में विकास की जो गंगा शुरू हुई थी वह इस टर्म और जोर से आगे बढ़ेगी और लोगों को किसी भी प्रकार की समस्या पेश नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर क्षेत्रवासियों ने शिव दुर्गा विहार के डी 5 ब्लाक की गलियों में वर्षों से पानी भरने की समस्या का मामला उठाया जिसका समाधान करते हुए विधायक ने उन गलियों में करीब 13 लाख 16 हजार रूपए की लागत के पाइप डलवाकर गलियों से मोटर द्वारा पानी निकालने की परियोजना का आज शुभारंभ किया। इसके लिए क्षेत्रवासियों ने उनका तहे दिल से शुक्रिया अदा किया।

Related posts

राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, फरीदाबाद प्रथम!

Metro Plus

विपुल गोयल की पहल रंग लाई, सफाई कर्मचारियों ने वापस ली हड़ताल

Metro Plus

बल्लभगढ़ के सुषमा स्वराज कॉलेज में होगा जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह: ADC सतबीर मान

Metro Plus