Metro Plus News
फरीदाबादरोटरीहरियाणा

Lions Club International द्वारा डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मीटिंग का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 9 नवम्बर:
लांयस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए-1 की डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट मीटिंग सैफरॉन होटल फरीदाबाद में सम्पन्न हुई। लायन एम.एल. अरोड़ा डिस्ट्रिक गर्वनर लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 321ए-1 ने आए हुए सभी मेम्बरों का स्वागत किया। डिस्ट्रिक्ट में हुए चार महीनों में सर्विस प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी व सभी क्लब्स के पदाधिकारियों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
इस अवसर पर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक लायन के.एम. गोयल मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए तथा उन्होंने डिस्ट्रिक्ट में हो रहे कार्यो की प्रशंसा की व लायन रामास्वामी, पूर्व अंतर्राष्ट्रीय निदेशक को वर्ष-2020 में तीसरा अंतर्राष्ट्रीय वाइस प्रेसीडेंट बनाने के लिए आह्वान किया। लायन एम.एल. अरोड़ा ने वर्ष 2020 में लायन जी रामास्वामी को तीसरा वाइस प्रेसीडेंट बनाने का रेजूलेशन पेश किया जिसे सर्व सम्मति से पास किया गया।
इस मौके पर लायन तेजपाल सिंह खिल्लन पूर्व जनपद अध्यक्ष ने भी कहा कि भारत के सभी लांयस क्लबों को लायन रामास्वामी को तीसरे अंतर्राष्ट्रीय वाइस प्रेसीडेंट के लिए पूर्ण समर्थन करना चाहिए। लायन दर्शन लाल, जिला कैबिनेट सचिव, लायन कपिल सिंघल, जिला कैबिनेट कोषाध्यक्ष ने अपनी रिपोट्र्स प्रस्तुत की। जिसे सभी कैबिनेट सदस्यों ने सराहा। लायन नरगिस गुप्ता वीडी-1 व लायन अशोक शर्मा वीडीजी-2 ने सभी कैबिनेट सदस्यों को शुभकामनाएं दी। सभी चार रीजन चेयरपर्सनस ने अपने क्लबों की रिपोर्ट दी। लायन अनिल अरोड़ा, पीएमसी चीफ हरियाणा और लायन बीएस सोढ़ी, पीएमसी चीफ दिल्ली ने क्लब में हुए प्रोजेक्ट की रिपोर्ट दी।
इस मौके पर नव चेतना डिस्ट्रिक्ट न्यूज लेटर लायन केएम गोयल द्वारा जारी किया गया। मीटिंग का मंच-संचालन संदीप कुमार द्वारा बेहतर तरीके से किया गया। लायन आर.के. चिलाना चीफ मीडिया ऑफिसर ने सभी लांयस मेम्बर्स का धन्यवाद किया व उन्हें अपने-अपने प्रोजेक्टर्स रिपोर्ट समय से डिस्ट्रिक्ट को भेजे।

Related posts

बीजेपी ने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को बर्बाद करने का काम किया है: प्रताप

Metro Plus

भिक्षावृत्ति समाज के लिए एक अभिशाप है: पकंज पाराशर

Metro Plus

विपक्ष के झूठे प्रोपगेंडा में न फंसकर अपने बच्चों के हित के लिए करें मतदान: विपुल गोयल

Metro Plus