Metro Plus News
फरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में पोस्को एक्ट, 2012 के तहत सेमिनार का आयोजन

जस्प्रीत कौर

फरीदाबाद, 11 मई: विद्यार्थी को सेक्सवल ऑफन्स की जानकारी देने के लिए सैक्टर-28 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में पोस्को एक्ट, 2012 के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार हरियाणा सरकार की जिला चाइल्ड प्रोटेशन यूनिट की प्रोटेशन ऑफिसर गरिमा सिंह द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर रोशनी डाली व बच्चों को विभिन्न प्रकार के सेक्सवल अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अच्छे व बुरे टच से भी अवगत कराया। गरिमा ने बच्चों को उनके हितेलियों व दुव्र्यवहारियों की पहचान के भी कई तरीके बताए। उन्होंने इस एक्ट के तहत बच्चों को उनके अधिकारों व दुव्र्यवहारियों की सजा से भी अवगत कराया। वास्तव में यह सेमिनार बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी व महत्वपूर्ण था।

Related posts

मल्होत्रा ने कहा, उद्योगोंं में 75 प्रतिशत आरक्षण से नाकारात्मक प्रभाव पड़ेगा!

Metro Plus

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने खोली अपनी 10 नई ब्रांच

Metro Plus

बिजली चेकिंग के दौरान कर्मचारी के साथ मारपीट की गई

Metro Plus