Metro Plus News
फरीदाबाद

फरीदाबाद मॉडल स्कूल में पोस्को एक्ट, 2012 के तहत सेमिनार का आयोजन

जस्प्रीत कौर

फरीदाबाद, 11 मई: विद्यार्थी को सेक्सवल ऑफन्स की जानकारी देने के लिए सैक्टर-28 स्थित फरीदाबाद मॉडल स्कूल में पोस्को एक्ट, 2012 के तहत एक सेमिनार का आयोजन किया गया। यह सेमिनार हरियाणा सरकार की जिला चाइल्ड प्रोटेशन यूनिट की प्रोटेशन ऑफिसर गरिमा सिंह द्वारा किया गया जिसमें उन्होंने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर रोशनी डाली व बच्चों को विभिन्न प्रकार के सेक्सवल अपराधों के बारे में बताया। उन्होंने बच्चों को अच्छे व बुरे टच से भी अवगत कराया। गरिमा ने बच्चों को उनके हितेलियों व दुव्र्यवहारियों की पहचान के भी कई तरीके बताए। उन्होंने इस एक्ट के तहत बच्चों को उनके अधिकारों व दुव्र्यवहारियों की सजा से भी अवगत कराया। वास्तव में यह सेमिनार बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी व महत्वपूर्ण था।

Related posts

50 दुल्हों की बारात निकालेगी महाराजा अग्रसेन विवाह समिति

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेलशनल स्कूल के छात्रों ने सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में फेस पेंटिंग में बाजी मारी

Metro Plus

रोजगार, विकास और आत्मनिर्भर भारत का घोषणापत्र है केंद्रीय बजट: राजेश नागर

Metro Plus