Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशन में लगने वाले जॉब फेयर में अब हो सकेगा ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन

एडवांस्ड इंस्टीट्यूशन में 9 व 10 जून को लगाया जा रहा है जॉब फेयर
मैट्रो प्लस
फरीदाबाद, 7 जून (नवीन गुप्ता): एडवांस्ड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन में आगामी 9 व 10 जून को लगने वाले जॉब फेयर के प्रति छात्रों का रूझान दिनोंदिन बढ़ता जा रहा है। छात्रों के जॉब फेयर के प्रति लगातार बढ़ते रूझान को देखते हुए संस्थान ने इस जॉब फेयर में हिस्सा लेने के इच्छुक छात्रों के लिए निर्धारित रजिस्ट्रेशन की तारीख 6 जून अब बढ़ा दी है। कॉलेज की पीआरओ डा०ऋचा गुप्ता के मुताबिक अब छात्र जॉब फेयर वाले दिन भी ऑन द स्पॉट अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है। छात्रों के रोजगार के लिए आयोजित किए जा रहे इस जॉब फेयर में मेनटेक टेक्नोलॉजीस, रिलायंस, हिटेची इंडिया, ब्रिटिश टेलिकॉम, चॉयस ग्रुप, जीनस टेल, वाई-फाई कम्यूनिकेशन प्रा०लि०, इनोवर डिजिटल, युवा इंजीनियर्स, डिडिकॉल तथा मिडास एसकेबी नामक ख्याति प्राप्त कंपनियां भाग लेंगी। कालेज प्रवक्ता ने बताया कि इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को रोजगार देने के उद्वेश्य से इस विशाल जॉब फेयर का आयोजन किया जा रहा है। दो-दिवसीय यह जॉब फेयर रोजगार पाने के इच्छुक छात्र-छात्राओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर होगा जिसमें हिस्सा लेने वाले छात्रों का प्रवेश नि:शुल्क होगा। डा०ऋचा गुप्ता ने बताया कि इस जॉब फेयर में बी.टेक (सीएसई/ईसीई/ईई/सिविल,मैकेनिकल), बीबीए, बीसीए, एमबीए, एमसीए के छात्र हिस्सा ले सकेंगे।

Job-Fair-cactus

Related posts

DC जितेंद्र यादव ने गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल ड्रैस रिहर्सल में किया ध्वजारोहण।

Metro Plus

शहर में होगी अब पेड़ पौधों की धुलाई और सड़कों की मरम्मत! जानें क्यों?

Metro Plus

नि:संतान दम्पत्तियों के लिए इन्फर्टीलिटी केंद्र तथा टेस्ट ट्यूब बच्चों की सुविधा एक नई उम्मीद: डॉ० बंसल

Metro Plus