Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ ने इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना उनको श्रद्धांजलि अर्पित की

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News,19 नवम्बर:
भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्व० इंदिरा गांधी का जन्मदिवस हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ के कार्यालय सैक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने सर्वप्रथम उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष गुलशन बगगा, पूर्व पार्षद एवं कांग्रेसी नेता योगेश ढींगड़ा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एडवोकेट निहाल सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं समाजसेवी आजाद भड़ाना, पूर्व पार्षद जगन डागर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रवेश मेहता, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, यूथ कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी विनय भाटी, आकाश, अमन, सुमित वत्स, भीम, रविन्द्र, उस्मान, गजराज, प्रदीप भट्ट, जितेंद्र चंदेलिया, भोला ठाकुर आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस मौके पर कांग्रेसियों ने कहा कि स्व० इंदिरा गांधी एक आदर्श थी और हमेशा रहेंगी। उनके द्वारा देश निर्माण में दिए योगदान को भारतवासी कभी नहीं भूला सकते। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान 1950 में अधिनियमित हुआ। जिसके बाद इंदिरा गांधी ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक सुधारों के एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की। उन्होंने विदेश नीति में भारत को दक्षिण एशिया में एक क्षेत्रीय नायिका के रूप में प्रमुखता से रखा और भारत को विश्व पटल पर एक अलग पहचान दिलाने का कार्य किया।
इस मौके पर प्रदेश सचिव व प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि आजादी के बाद अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रियासतों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस वक्त सबसे बड़ी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाना। स्व० श्रीमती गांधी ने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया। विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरू हुआ। भारत की विदेश नीति के विकास में एक प्रमुख भूमिका निभाई। कांग्रेसियों ने कहा कि देश के निर्माण में नेहरू की अह्म भूमिका रही। इसलिए आज उनके जन्मदिन पर उनके बताए मार्ग पर चलने का हम सभी का संकल्प लेते हुए समाज व देशहित में कार्य करने का संकल्प लेना चाहिए।

Related posts

सरकारी स्कूलों की दशा को सुधारा जाएगा: सीमा त्रिखा

Metro Plus

DCP डा. अर्पित जैन ने पुलिस अधिकारियों से ऐसा क्या कहा जिससे समाज में पुलिस की सकारात्मक छवि बनें, देखें!

Metro Plus

हरियाणा के पर्यटन को दुनिया के मानचित्र पर लाया जाएगा: गजेंद्र सिंह शेखावत

Metro Plus