Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर होगी रन फार यूनिटी: डीसी विक्रम

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 29 अक्टूबर:
जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में सोमवार को जिला प्रशासन और खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर अखंड भारत के निर्माण की नींव रखने में अहम भूमिका निभाने पर उन्हें याद किया जाएगा। सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी के जरिए युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र गुलिया ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती पर रन फार यूनिटी खेल परिसर से शुरू हो हेलीपैड ग्राउंड रोड़ होती हुई एस्कार्ट रोड़ पर पहुंचेगी। वहां से सैक्टर-15 व सैक्टर-12 डिवाइडिगं रोड़ होते हुए खेल परिसर में सम्पन्न होगी।

Related posts

श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर ने निकाली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

Metro Plus

आमजन 25 रूपये की सहयोग राशि देकर ले सकेंगे राष्ट्रीय ध्वज: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

रक्तदान करके राहुल गांधी के जन्मदिन को यादगार बनाएंगे समस्त कांग्रेसी: सुमित गौड़

Metro Plus