Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News,19 नवम्बर:
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 102वीं जयंती पर एफएमएस में एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर छात्रों ने इंदिरा गांधी के जीवन और उपलब्धियों पर रोशनी डाली। भारतीय इतिहास की आयरन लेडी और देश की पहली एकमात्र प्रधानमंत्री इंदिरा प्रियदर्शनी गांधी देश की ऐसी प्रबल नेता थी। जिसने अपने फैसलों से भारतवर्ष ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया पर प्रभाव डाला। उनकी शक्तिशाली और करिश्माई छवि के कारण उन्हें 1999 में बीबीसी पोल में वुमन ऑफ द मिलेनियम घोषित किया गया था। वह लगभग सोलह वर्षों तक भारत की प्रधानमंत्री रहीं। इसके इलावा एक गतिविधि आयोजित की गई, जिसमें छात्रों ने मिसेज इंदिरा गांधी का एक पारिवारिक वृक्ष बनाया।

Related posts

NSUI ने सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर मनाई अम्बेडकर जयंती

Metro Plus

पाईनवुड इंटरनेशनल बोर्डिंग स्कूल में आयोजित की गई सब-जूनियर बॉक्सिंग वूमैन चैंपियनशिप में तीन ने हासिल किए गोल्ड मेडल

Metro Plus

महिला मोर्चा की जिला अध्यक्षा अनिता शर्मा का जगह-जगह किया जा रहा है भव्य स्वागत

Metro Plus