Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 नवम्बर:
भारत विकास परिषद संस्कार शाखा द्वारा घुटनों एवं जोड़ों के दर्द से बचाव के लिए आयोजित नि:शुल्क शिविर के दूसरे दिन के उद्वघाटन समारोह के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता टिप्पर चंद शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने संस्कार शाखा द्वारा संचालित सिलाई केंद्र के बच्चों को पारितोषिक एवं प्रमाणपत्र देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की एवं संस्कार द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। दिल्ली से आए डॉ० यशवीर सिंह, डॉ० मीनू गौतम, डॉ० सनमीत कौर, डॉ० अनिल पाल कुमार, कमल एवं फैजान व उनकी पूरी टीम द्वारा शिविर के दूसरे दिन 153 मरीजों की कुशलता व गहनतापूर्वक जांच की एवं उनके निवारण के लिए परामर्श प्रदान दिया।
इस शिविर की संयोजिका रश्मि जैन व सुनीता रानी एवं शाखा महिला संयोजिका रमा सरना, ज्योति गर्ग, सोनिया मल्होत्रा, कल्पना अग्रवाल, विनीता गुप्ता, शालिनी गुप्ता, नीरज जग्गा, विनीता गुप्ता, शालू शर्मा, मीरा माथुर, सीमा मंगला व वंदना दुआ ने शिविर के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग व उनकी पूरी टीम द्वारा मुख्य अतिथि को पट्टिका एवं स्मृति चिंह देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर शाखा अध्यक्ष सुनील गर्ग, सुरेंद्र जग्गा, कैलाश शर्मा, संजीव शर्मा, अजय मल्होत्रा, अनूप गुप्ता, सुभाष अग्रवाल, अमर खान, मनोज मंगला व अमित शाह आदि लोग मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Related posts

BVP संस्कार ने आयोजित की भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता

Metro Plus

गरीब मरीजों को मिलेगा लाभ, फरीदाबाद में होगी सस्ती दवाइयों और डायलिसिस सेवा की शुरूआत: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

जमीन घोटाले में आप नेता अमन गोयल गिरफ्तार

Metro Plus