Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादराजनीति

NSUI के सन्नी बादल को पुलिस लाठीचार्ज में लगी गहरी चोट

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
नई दिल्ली/फरीदाबाद, 11 दिसम्बर: NSUI
की नेहरू कॉलेज फरीदाबाद विंग के प्रेसिडेंट सन्नी बादल के नेतृत्व में आज एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पहुंचकर मंडी हाउस से संसद भवन का घेराव किया। इस दौरान पूरे देशभर से हजारों एनएसयूआई कार्यकर्ता दिल्ली में पहुंचे हुए थे। हज़ारों की संख्या में इन कार्यकर्ताओं की भीड़ ने संसद में बैठी हुई गूंगी-बहरी सरकार को सड़कों पर घेरा।
इस अवसर पर सन्नी बादल ने कहा कि हमारी लड़ाई बेहतर शिक्षा, सस्ती शिक्षा और सबको शिक्षा, बेरोजगारी, आए दिन हो रहे बलात्कार की है।
वहीं देशभर से आकर प्रदर्शन कर रहे अनेक छात्र नेताओं को पुलिस ने लाठीचार्ज कर घायल किया, जिनमें सन्नी बादल के पांव में गहरी चोट आई।
बकौल सन्नी बादल राहुल गांधी के आह्वान पर एनएसयूआई ने इस लड़ाई को दिल्ली से अब देश के हर राज्य में हर कैंपस में लेकर जाने का प्रण किया है जोकि वे नीरज कुंदन की अगुवाई मे जारी रखेंगे।

Related posts

मिशन जागृति संस्था ने महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उठाए उचित कदम

Metro Plus

कैसिनो प्रकरण: OYO होटल मालिक विजय मावई और कर्ण फरार!

Metro Plus

मेले की चौपाल पर सरकारी रकम खर्चकर रंगारंग कार्यक्रम तो करवाए जा रहे हैं आम जनता के नाम पर, परन्तु मजे ले रहे हैं वीवीआईपी अतिथिगण

Metro Plus