Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Asha Jyoti Vidyapeeth में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस-डे

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 26 दिसम्बर:
आशा ज्योति विद्यापीठ में क्रिसमस-डे बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम से पूर्व स्कूल प्रंगाण में प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने कविता, हिन्दी व अंग्रेजी भाषा में क्रिसमस-डे के बारे में सुनाया व छोटे-छोटे बच्चों ने क्रिसमस डे का गायन करके सभी छात्र-छात्राओं व अध्यापकगणों का मन-मोह लिया। वहीं विद्यालय के चेयरमैन सत्यवीर डागर व प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने सभी बच्चों को क्रिसमस-डे की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें अंधकार से निकलकर प्रकाश की ओर चलना चाहिए अर्थात जो लोग बुराई रूपी अंधकार में भटके हुए हैं उन्हें ज्ञान रूपी दीपक जलाकर सच्चाई के रास्ते पर लाना चाहिए। सबसे पहले हमें अपने अन्दर के अंधकार रूपी पांच शत्रुओं काम, क्रोध, मद्, लोभ और मोह को मिटाना चाहिए। जब तक हमारे ये शत्रु हमारे अन्दर रहेंगे तब तक हमारे अन्दर सच्चाई, ईमानदारी, त्याग और परोपकार जैसे गुण नहीं आएगें। प्रकाश के द्वारा हमें अंधकार को मिटाना है। बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या इन्दु अग्रवाल ने कहा कि हमारा उद्वेश्य है बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के अलावा विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से उनकी आंतरिक प्रतिभाओं को समाज के सम्मुख लाना चाहते हैं और विश्वास है कि हम बच्चों के लिए एक खुशी भरा वातावरण प्रदान कर रहे हैं एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की तैयारी कर रहे हैं।

Related posts

संविधान दिवस पर किया उसके निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर का अपमान: विकास चौधरी

Metro Plus

बल्लभगढ़ की बेटी आशिमा गोयल ने UPSC में मचाया धमाल: सुमित गौड़

Metro Plus

Vidyasagar International School और भारत विकास परिषद की अनोखी पहल, 1000 पेड़ों से होगा बल्लभगढ़ हरा-भरा

Metro Plus