Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

एडवोकेट लक्की सिंगला ने अनोखे तरीके से की नए साल की शुरूआत

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 1 जनवरी:
एडवोकेट लक्की सिंगला ने नए वर्ष की शुरूआत अपनी पूरी टीम के जय सिंह भगत, राहुल शर्मा, कर्मवीर करहाना आदि के साथ गरीब व बेसहारा लोगों के साथ रहकर उनके साथ नववर्ष मनाकर एक अनोखे तरीके से की।
इसके तहत लक्की सिंगला ने बीते 31 दिसम्बर, 2019 की रात 10 बजे बल्लभगढ़ मैट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड के फुटपाथ पर सो रहे गरीब व बेसहारा लोगों को कंबल व शॉल वितरित किए। इसके बाद पूरी टीम हनुमान मंदिर, वाईएमसीए, बाटा मैट्रो स्टेशन से होते हुए सराय मैट्रो स्टेशन तक व बाटा रेलवे स्टेशन ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन तक गई और वहां पर मिले सभी जरूरतमंद लोगों को कंबल व शॉल वितरित की। इसी तरह इस रूट पर जो फुटपाथ पर बेसहारा लोग मिले उन्हें भी कंबल दिए।
एडवोकेट लक्की सिंगला ने बताया कि तकरीबन 3.30 घंटे तक 200 कंबल व 70 शॉल बांट गए। इस कार्य की खुशी को जाहिर करना उनके लिए नामुमकिन हैं। इसी के साथ लक्की सिंगला ने सभी को नववर्ष की शुभकानाएं दी।
इस मौके पर उनके साथ जय सिंह भगत, मंजीत सिंह अहलावत, राहुल शर्मा, महेंद्र सैनी, रोहन, कर्मवीर करहाना, लखन जोशी इत्यादि मौजूद रहे।

Related posts

प्राईवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ 10 मई को हरियाणा अभिभावक एकता मंच द्वारा किया जायेगा आक्रोश प्रदर्शन

Metro Plus

अमन गोयल ने मनोरंजन पार्क के नवीनीकरण के कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus

जानिए, परिवार पहचान पत्र के माध्यम से कैसे-कैसे लिया जा सकता है सरकारी योजनाओं का लाभ!

Metro Plus