Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

यशपाल यादव ने कहा, विकास और जन-कल्याणकारी नीतियों से लोगों का सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

जाट समाज ने किया शहर के प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत समारोह
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 जनवरी:
जाट समाज फरीदाबाद द्वारा शहर में नियुक्त हुए प्रशासनिक अधिकारियों के सम्मान में सैक्टर-16 स्थित किसान भवन में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। अधिकारियों का किसान भवन में पहुंचने पर जाट समाज के प्रधान जेपीएस सांगवान (रिटायर्ड आईएएस) तथा महासचिव एचएस मलिक ने अपने साथियों सहित पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर फरीदाबाद डिवीजन के कमिश्नर संजय जून व जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि फरीदाबाद के विकास और जन-कल्याणकारी नीतियों से लोगों का सहयोग करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। इस शहर से उनका पुराना नाता है और पूर्ण जानकारी होने के कारण कार्य में कोई रुकावट भी नहीं आएगी। उन्होंने जाट समाज के प्रधान जेपीएस सांगवान व उनकी टीम की सराहना करते हुए कहा कि समाज कल्याण के लिए वह बेहतर कार्य कर रहे हैं और इस प्रकार सरकार के साथ-साथ सामाजिक संगठनों को भी समाज के प्रति अपने दायित्व को समझना चाहिए तभी हम एक बेहतर समाज बना सकते हैं।
जाट समाज के प्रधान व पूर्व आईएएस अधिकारी जेपीएस सांगवान की अध्यक्षता व महासचिव एचएस मलिक के मंच संचालन में आयोजित सम्मान समारोह में डिवीजनल कमिश्रर संजय जून व जिला उपायुक्त यशपाल यादव के अलावा नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर धर्मेंद्र, एसडीएम फरीदाबाद अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट बलिना, डीएचबीवीएन के एसई प्रदीप चौहान, एक्सईएन कुलदीप अत्री, प्रदीप, डीटीपी रेनू चौधरी, डीडीईडीसी रविंद्र सिंह, एसएस मलिक ज्वॉइंट डीटीसी सहित पूर्व एचसीएस अधिकारी बीर सिंह कालीरमन, प्रताप सिंह आदि अधिकारियों का बुके देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में जाट समाज के उपाध्यक्ष सबरजीत फौजदार, आरएस दहिया, एचएस ढिल्लों, आरएस तेवतिया, मुनेश नरवाल, सुरेंद्र अजरौंदा, राजसिंह राणा, दिनेश रघुवंशी, एसएस मान, गुलाब सिंह दहिया, रामवीर सिंह दहिया, रतन सिंह सिवाच, जापान सिंह, चांद सिंह फोगाट, कमल चौधरी, शिवराम तेवतिया, आरएस दहिया, टीएस दलाल, धर्म सिंह नरवत, दरियाव सिंह, एके मलिक, रेखा चौधरी, एसएस चौधरी, नरेश मलिक, जावला व जितेन्द्र सिंह उर्फ जीते सहित समाज के अन्य सदस्यों ने अधिकारियों का बुके देकर व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया।

Related posts

डिजिटल पुलिसिंग में हरियाणा का रूतबा बरकरार, अपराध ट्रैकिंग सिस्टम में हरियाणा बना मिसाल: डॉ. सुमिता मिश्रा

Metro Plus

बलराम गर्ग ने अग्रवाल वैश्य समाज का कार्यालय खोल होली मनाई।

Metro Plus

Vipul Goel ने ली जीवन में कभी भी Plastic का उपयोग ना करने की शपथ

Metro Plus