Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वामी विवेकानंद जयंती पर रन फॉर यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा: यशपाल

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 11 जनवरी:
जिला उपायुक्त यशपाल यादव ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा शक्ति को जागृत करने के उद्वेश्य से रन फॉर यूथ मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में युवाओं को सामाजिक जिम्मेवारी के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा इसके बाद प्रात:10 बजे विडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहरलाल स्वामी विवेकानंद के विचारों पर अपना शुभ संदेश युवाओं को देंगे।
इस मौके पर उपायुक्त ने बताया कि रन फॉर यूथ मैराथन प्रात: सात बजे खेल परिसर से आरंभ होगी, जो सैक्टर-15, सैक्टर-16 रोड़ लेबर चौक, टाउन पार्क, सैक्टर-14 व सैक्टर-15 रोड़ होती हुई सैक्टर-12 के कन्वेंशन हाल में सम्पन्न होगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। उन्होंने बताया कि रन फॉर यूथ, यूथ फॉर यूनिटी मैराथन के लिए पंजीकरण आरंभ हो चुका है और उम्मीद है कि हजारों युवा इस मैराथन में भागीदारी करेंगे। इसके लिए जिला के सभी विभागों के अधिकारी तथा कर्मचारी पंजीकरण करवाना सुनिश्चित करें। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं।
इस कार्यक्रम में जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला विकास एवं पंचायत, उद्योग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, जिला समाज कल्याण, जिला कल्याण, कृषि विपणन बोर्ड, नेहरू युवा केंद्र सहित युवा क्लबों व अन्य सामाजिक संगठनों को भी भागीदार बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जो युवा इस मैराथन में भागीदारी करने का इच्छुक है, वह ण्दंजपवदंसलवनजीकंलण्पद पर रजिस्ट्रेशन कर ले।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की पहल, अभिभावकों को दिए प्रभावी पालन-पोषण के टिप्स

Metro Plus

यूफोरीया बैंड ने मानव रचना फैस्ट में मचाई धूम बॉलीवुड गानों पर थिरके स्टूडेंट्स

Metro Plus

होमर्टन ग्रामर स्कूल के छात्र CBSE परीक्षा परिणामों में सितारे बनकर चमके।

Metro Plus