Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाजपा सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में पूरी तरह से हुई नाकाम: सुधा भारद्वाज

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 15 जनवरी:
महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने प्रदेश में बढ़ते महिला अपराधों पर भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं को सुरक्षा देने में भाजपा की सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। उन्होंने कहा कि आए दिन बलात्कार, छेड़ानी, छीनाझपटी आदि के मामलों का निरंतर बढऩा सरकार की कमजोर कड़ी को उजागर करता है। कांग्रेस महिला प्रदेशाध्यक्ष ने फरीदाबाद में हुए 15 माह की बच्ची से दुष्कर्म की घटना पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि ऐसे घटिया व औछी मानसिकता वाले लोगों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए, ताकि बच्चियों के साथ इस प्रकार का दुराचार करने की कोई सोच भी न रख सके।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला ने की, जबकि कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका भारद्वाज कक्कड़ द्वारा किया गया। सुधा भारद्वाज के फरीदाबाद पहुंचने पर लखन सिंगला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप की धर्मपत्नी वेणुका प्रताप खुल्लर सहित अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने सुधा भारद्वाज का फरीदाबाद आगमन पर फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर संतोष कुमारी, मीनू रानी, हिना, राधिका कुमारी, कृष्णा देवी, लक्ष्मी देवी सहित अनेकों महिलाओं ने पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने पार्टी में शामिल होने वाली सभी महिलाओं का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज ने कहा कि जब से देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से महिला उत्पीडऩे के मामले में निरंतर बढ़ोतरी हुई है। हर उम्र की महिला आज घर से बाहर आने-जाने से डरती है कि कहीं वह किसी वारदात का शिकार न हो जाए। उन्होंने महिला अपराध रोकने के लिए प्रदेश में बनाए गए महिला थानों की कार्यशैली पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह थाने धन उगाही का अड्डा बन चुके है, यहां आने वाली किसी भी महिला को न्याय नहीं मिलता, केवल उन्हें जांच के नाम पर परेशान किया जाता है।
इस मौके पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता लखन कुमार सिंगला ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है, आज हर वर्ग का व्यक्ति सरकार की जनविरोधी नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रहा है और इस सरकार को सत्ता से उखाडऩे का मन बना चुका है। उन्होंने फरीदाबाद के विकास पर चिंता जताते हुए कहा कि भाजपा विधायक की कार्यशैली से क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए त्राहि-त्राहि कर रही है, जबकि भाजपा विधायक स्वार्थ की राजनीति में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आमजन मानस की आवाज को उठाया है और कांग्रेस इसी प्रकार आगे भी जनता के हितों के लिए संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर अमित कक्कड़, वंदना, ऋषि कुमार, तानिया कक्कड़, दिनेश अरोड़ा, सुरेंद्र सिंह, पूनम राजपूत, ममता कुमारी आदि मौजूद थे।

Related posts

Golden Galaxy presents 31st night with Hardy Sandhu

Metro Plus

आशा ज्योति विद्यापीठ में किया गया अध्यापक कार्य श्रंखला का आयोजन

Metro Plus

स्वच्छता केवल नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक: निगमायुक्त

Metro Plus