Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

पंजाब अग्रवाल समाज करेगा बेसहारा गोवंश चिकित्सालय का संचालन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 17 जनवरी:
समय-समय पर समाज के कामों में अग्रणी रहने वाले पंजाब अग्रवाल समाज ने फिर एक नेक काम को अपने हाथों में लिया है। समाज ने अब बेसहारा गोवंश चिकित्सालय के संचालन का बीड़ा उठाया है। इस चिकित्सालय में घायल, जख्मी और बीमार गोवंश का प्रारम्भिक उपचार किया जाता हैं। जो गोवंश अपने प्राण त्याग देते हैं उनका पूरी विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाता है। जो गोवंश ज्यादा घायल, जख्मी और बीमार होते हैं उसको नजदीकी हॉस्पिटल में छोडऩे का भी प्रबंध है एवं गो-तस्करों से भी गोवंश की रक्षा की पूरी पूरी कोशिश की जाती है। यह चिकित्सालय एनआईटी फरीदाबाद में प्याली चौक के पास हिंदुस्तान वैक्यूम गिलास फैक्ट्री के सामने स्थित है।
पंजाब अग्रवाल समाज के रांति देव गुप्ता ने बताया कि गोवंश की जिम्मेदारी हमारे समाज ने अग्रबन्धु के लगातार इस तरह के कार्य में दिल खोलकर सहयोग देने को ध्यान में रख कर ली है। समिति को पूरा विश्वास है कि हर बार की तरह इस बार भी समाज इस पुण्य कार्य मे अपना सहयोग अवश्य प्रदान करेगा।

Related posts

जिला उपायुक्त द्वारा फरीदाबाद में 103 कंटेनमेट जोन, वाले इलाको को 20 जोन में बाटा गया

Metro Plus

गणतंत्र दिवस पर निकाली जाएंगी 10 झांकियां: सतबीर मान

Metro Plus

स्टेट क्राइम ब्रांच में बड़ा फेरबदल, अफसरों को सौंपे नए कार्यभार

Metro Plus