Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

नवीन चौधरी ने ध्वजारोहण करते हुए भारत को सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बताया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 27 जनवरी:
फ्रेंड्स रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-16 के तत्वावधान में गणतंत्र दिवस मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान नवीन चौधरी ने सभी के साथ मिलकर झंडारोहण किया।
इस अवसर पर नवीन चौधरी ने कहा कि हम भारत के 71वें गणतंत्र दिवस समारोह को करते हुए गर्व महसूस कर रहे है। क्योंकि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश हैं। यहां हमारे राजनैतिक विचार अलग होते हुए भी जब देश पर बात आती है तो सभी एक हो जाते हैं। उन्होंने सभी निवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी से आपसी भाईचारे को दिन-प्रतिदिन और मजबूत करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि आज हम सब हिंदुस्तानी हैं और पूरी दुनिया में हमारी यही पहचान है।
इस कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किए गए जिन्हें सभी ने सराहा। कार्यक्रम में एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्यों विपिन मेंहदीरत्ता, रमेश मदान, केएल खुराना, ओपी गेरा, केएल भनोट, पुरुषोत्तम सूद आदि ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related posts

राहुल की सदस्यता खत्म करने पर कांग्रेसियों ने निकाली भाजपा सरकार की शवयात्रा

Metro Plus

ऑल प्राईवेट स्कूल संघ ने कुलभूषण शर्मा का स्वागत कर अपनी समस्याएं रखी

Metro Plus

FOGAAT School ने भारत को जानो प्रतियोगिता में DPS को हरा मारी अपनी बाजी

Metro Plus