Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS में बसंत पंचमी समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 जनवरी:
सैक्टर-31 स्थित एफएमएस किडीज वल्र्ड ने बसंत पंचमी का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया गया। छात्रों और शिक्षकों ने देवी सरस्वती के भजन और श्लोकों के दिव्य गायन के माध्यम से प्रार्थना की।
इस मौके पर स्कूली छात्रों ने मां सरस्वती को पीले फूल अर्पित किए और उन्होंने अज्ञानता के अंधेरे से बाहर आने में मदद करने के लिए सरस्वती का आशीर्वाद मांगा। इस पर्व पर बच्चे पीले रंग के वस्त्र पहनकर स्कूल पहुंचे। नन्हे बच्चों ने कला और शिल्प गतिविधियों का भी आनंद लिया जहां उन्होंने ओरिगेमी शीट्स और कप से सजाए गए सूरजमुखी बनाए। बाद में बच्चों ने अपने पीले रंग के भोजन जैसे सूजी, पीले चावल, और बूंदी के लड्डू खाए।
इस मौके पर स्कूल के डॉयरेक्टर उमंग मलिक ने बताया कि हमारे देश में बसंत पंचमी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। बसंत पंचमी के दिन ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी सरस्वती देवी का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन देवी सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है।

Related posts

श्रीराम के आदर्शों पर चलें भारत के लोग: लखन सिंगला

Metro Plus

किरणपाल खटाना और एडवोकेट बलराज भड़ाना सहित करीब आधे दर्जन जगह Income Tax की रेड

Metro Plus

एसवीसी बैंक ने धूमधाम के साथ मनाया लोहड़ी का त्यौहार

Metro Plus