Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Delhi Scholars International स्कूल के छात्रों ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में बाजी मारी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 31 जनवरी:
दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने KR Mangalam World स्कूल में आयोजित इंटर स्कूल स्मार्टटैक्या कार्यक्रम में छात्रों ने बाजी मारकर अपने स्कूल व जिले का नाम रोशन किया।
कम्प्यूटर पर आधारित इस कार्यक्रम में अनेक प्रतियोगिताएं हुईं जिनमें कुल 14 विद्यालयों ने भाग लिया। जिनमें से फैंटासिया में कक्षा तीसरी की छात्रा अराध्या कौशिक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्लाइड स्वाइवल में कक्षा पांचवी की छात्रा धनश्री तहलानी एवं प्रांजल भारती ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्युजेरिया में कक्षा 7वीं के छात्र अगस्त्या अग्रवाल एवं कक्षा 8वीं की छात्रा धृति कोठारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ‘एक्सप्रैसो’ में कक्षा 9वीं की छात्रा कृतिका गुप्ता ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अपनी इन उपलब्धियों से विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने यह प्रमाणित किया की विद्यालय हर प्रतियोगी क्षेत्र में आगे है।
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन टीएस दलाल ने छात्रों को शुभाशीष प्रदान किया एवं इसी प्रकार आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी।
विद्यालय प्रबंधक प्रयास दलाल ने सभी अध्यापकों और अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि आप सभी के सपनों को साकार करता हुआ विद्यालय सदैव उन्नति पथ पर अग्रसर है। विद्यालय मुख्याअध्यापिका रश्मि सिंह ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सदैव इसी प्रकार अभिभावकों एवं विद्यालय का नाम रोशन करने की प्रेरणा दी।

Related posts

FMS में छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने के लिए CBSE-क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Metro Plus

द्रोणाचार्य स्कूल में जलवा ए आजादी में दिखीं बाल प्रतिभाएं

Metro Plus

अनीता भारद्वाज ने अपने हाथों में उठाई झाडू, लोगों को किया स्वच्छता के लिए प्रेरित

Metro Plus