Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सूरजकुंड मेले में आकांक्षा ने अपनी मीठी आवाज से चौपाल पर चार चांद लगा दिए

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 5 फरवरी:
बिन तेरे सनम, मर मिटेंगे हम आ मेरी जिंदगी….सात समुंदर पार मैं तेरे पीछ-पीछे आ गई….संदली संदली नैना विच तेरा नाम जैसे मधुर गीतों से सूरजकुंड की चौपाल ने पर्यटकों का भरपूर मनोरंजन किया। शमां था हर रोज होने वाले शाम के कल्चर प्रोग्राम का और मंच पर माइक थामे थी खूबसूरत गायिका आकांक्षा सैनी।
सूरजकुंड मेले में आकांक्षा ने अपनी मीठी आवाज में हिंदी फिल्मी गीतों की झड़ी लगाई तो श्रोता साज और आवाज पर झूम उठे। शाम की शुभ शुरूआत की हरियाणा पर्यटन निगम के महानिदेशक राजीव रंजन ने की। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायधीश बीबी प्रसून व वरिष्ठ अधिवक्ता बलदेव सिंह डांडीवाल के साथ दीप प्रज्जवलित किया। उसके बाद मंच जैसे ही आकांक्षा सैनी ने संभाला तो चौपाल को श्रोताओंं से भरने में पांच मिनट भी नहीं लगे। डूबी-डूबी बांबा रा…मुंह को घुमा के बोल सीटी बजा के बोल ओ बाबू आल इज वैल..तुम से अच्छा कौन है दिल जिगर है जान लो आदि नए-पुराने गीतों पर श्रोताओं के पांव भी ताल के साथ ताल दे रहे थे। देर शाम तक आकांक्षा ने चौपाल में बैठे सैंकड़ों श्रोताओं को अपनी आवाज से गीत-संगीत की दुनिया में डुबाए रखा।
इस अवसर पर पर्यटन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी राजेश जून, विवेक भारद्वाज, जेनेंद्र सिंह, अनिल सचदेवा इत्यादि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।

Related posts

Rotary ने निकाली Polio Awareness Rally, विदेशी रोटेरियंस ने भी लिया रैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा

Metro Plus

सुरेन्द्र वशिष्ट पृथला विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार घोषित

Metro Plus

एडवोकेट लक्की सिंगला ने अनोखे तरीके से की नए साल की शुरूआत

Metro Plus