Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

द्रोणाचार्य स्कूल की फेयरवैल पार्टी में रैंप वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छात्रों ने लूटी वाहवाही

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 फरवरी:
द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल सेक्टर-23 और सेक्टर-56 कबूलपुर के संयुक्त फेयरवैल कार्यक्रम में 12वीं के छात्रों ने जोरदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। उन्होंने जहां रैंपवॉक कर अपने आत्मविश्वास को दिखाया तो वहीं अनेक अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से भी सभी को बांध लिया। इस अवसर पर स्टूडेंट ऑफ द ईयर यशी गुप्ता, मिस्टर द्रोणाचार्य अभिषेक, मिस द्रोणाचार्य ईशिका चुने गए।
स्कूल के निदेशक नवीन चौधरी ने सभी को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मानव की मां के बाद पहली पाठशाला स्कूल होती है, जहां पर उन्हें समाज के लिए तैयार किया जाता है। हम अपने सभी बच्चों पर व्यक्तिगत रूप से मेहनत करते हैं। फिर भी कुछ बच्चे हीरे तो कुछ मोती बनते हैं। हमारी सभी को शुभकामनाएं हैं।
इस अवसर पर स्कूल की चेयरपर्सन श्रीमती हर्ष चौधरी ने कहा कि द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के इस फेयरवैल कार्यक्रम का नाम यादें 2019 रखा गया है। इसमें हम वर्ष 2019-20 तक बिताए पलों को संजोने और प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में हमें भी पता है कि हमने अब तक क्या किया है। हम आगे और अच्छे विचारों के साथ बच्चों के साथ जुटे रहेंगे। उन्होंने सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
श्रीमती हर्ष चौधरी ने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने इस बार बेटियों के प्रवेश शुल्क को पूरी तरह नि:शुल्क कर दिया है जिससे अधिक से अधिक संख्या में बेटियां पढ़ सकें। वहीं सिबलिंग को प्रवेश शुल्क में आधी फीस माफ की जा रही है। इसके साथ साथ प्राईमरी विंग को पूरी तरह से वातानुकूलित कर दिया गया है। जिसे टोडलर्स स्टूडियो के नाम से बच्चे बहुत पसंद कर रहे हैं।
इस अवसर पर बच्चों ने स्कूल में बिताए दिनों को याद किया और जाते हुए इन यादों को सदा अपने मन में बनाए रखने की बात कही। छात्रों ने कहा कि हमें अपने जीवन में आगे बढऩे का जो आत्मविश्वास द्रोणाचार्य स्कूल में मिला है, उसके लिए हम कितना भी धन्यवाद करें, वो कम होगा।
कार्यक्रम में मेंटोर केएल खुराना, प्रिंसिपल यूएस राठी व अन्य ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दीं।

द्रोणाचार्यपब्लिक स्कूल में आयोजित फेयरवैल पार्टी में मिस्टर, मिस द्रोणाचार्य कोक्राउन देते निदेशक नवीन चौधरी, चेयरपर्सन श्रीमती हर्ष चौधरी व अन्य। 

Related posts

लखन सिंगला ने महिला कार्यकर्ताओं को बहनें मानकर राखी बंधवाईं

Metro Plus

जेईईमैन में FMS कक्षा 12वीं के छात्रों की शानदार सफलता

Metro Plus

कौन था वो जिसने CM के खासमखास सिपहसलार के नाम पर MCF अधिकारी को धमकाया? देखें।

Metro Plus