Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

हरियाणा महिला आयोग महिलाओं का उत्पीडऩ रोकने व उन्हें सामाजिक संरक्षण देने के लिए है वचनबद्ध: सुमन दहिया

नवीन गुप्ता
फरीदाबाद, 25 जून:
फरीदाबाद की एक कालोनी में कुछ ऑटो रिक्शा चालकों द्वारा दिल्ली की 15 वर्षीया एक नाबालिग लड़की को गत् दिवस बहला-फुसला कर व झांसे में लाकर उसके साथ किए गए सामूहिक बलात्कार के मामले पर हरियाणा महिला आयोग ने गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लिया है और सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके उन्हें सख्त सजा दिलवाने के लिए आयोग का भरसक प्रयास है। हरियाणा महिला आयोग की उपाध्यक्षा सुमन दहिया ने यह विचार आज यहां स्थानीय सैक्टर-21सी स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित प्रैस कान्फ्रैंस में मीडिया से रूबरू होते हुए व्यक्त किए।
श्रीमति दहिया ने कहा कि उक्त घटना हमारे समाज के लिए अत्यंत दुर्र्भाग्यपूर्ण तथा चिंता व चिंतन का विषय है। इस सम्बन्ध में आयोग ने गम्भीरतापूर्वक संज्ञान लेकर पुलिस विभाग को सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हुई निर्भया गेंग रेप दुर्घटना के पश्चात देश में महिला उत्पीडऩ बारे कई प्रकार के नए व सख्त कानून अमल में लाए गए है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ घटिया मानसिकता वाले शरारती तत्व रेप जैसी घृणित घटनाओं को अन्जाम देने से नही चूकते हैं। अत: ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की आवश्यकता है।
श्रीमती दहिया ने कहा कि महिलाएं स्वयं को अकेला महसूस न करें क्योंकि आज के प्रगति के युग में वे पुरूषों से भी आगे बढ़कर हर प्रकार के रचनात्मक कार्यों को करने में जुटी हुई हंै। उनके साथ आयोग के अलावा पुलिस, मीडिया व अनेक समाजसेवी संगठनों का भी भरपूर सहयोग है। किसी भी अनहोनी सम्भावित घटना का अन्देशा होते ही महिला हैल्पलाईन नम्बर 1091 पर तुरंत सम्पर्क करके सूचना देनी चाहिए ताकि दोषी व्यक्तियों को समय रहते काबू करके सीखचों के पीछे पहुंचाया जा सके। जो लोग महिलाओं के प्रति ऐसी घटनाओं को अंजाम देने का कुप्रयास करते हैं वे इंसान नही बल्कि केवल दरिन्दे मात्र हंै। सरकार को चाहिए कि ऐसे मामलों में कानून में परिर्वतन करके दोषी व्यक्ति के लिए अपील का प्रावधान समाप्त करें।
उन्होंने कहा कि फरीदाबाद पहुंचते ही इस सम्बन्ध में वे पुलिस आयुक्त सुभाष यादव से मिली हंै और गैंग रेप की इस घटना की एफआईआर को भी उन्होंने पूरी गम्भीरता व ध्यानपूर्वक पढ़ा है। श्रीमती दहिया ने कहा कि आयुक्त ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया है कि इस मामले के सभी दोषी रेपिस्ट्स की तुरंत गिरफ्तारी करके सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने प्रैसवार्ता के दौरान पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए कहा कि उनका आयोग महिलाओं को शारीरिक व मानसिक तौर पर सशक्त बनाने के लिए पूर्णत: वचनबद्ध होकर कार्य कर रहा है। इसके अलावा आयोग पीडि़त महिलाओं के पुर्नस्थापन सहित उनकी हर प्रकार की सामाजिक उत्पीडऩ से जुड़ी समस्याओं को हल करने के लिए भी वचनबद्ध है।DSC02234

DSC02237

DSC02245

Related posts

FIR में बड़ा खुलासा- परीक्षा से पहले ही CBSE को थी लीक की जानकारी

Metro Plus

भगवान शिव-शंकर की पूजा अर्चना करने से दूर होते हैं सभी दु:ख-दर्द: डॉ. राजेश भाटिया

Metro Plus

दिनेश रघुवंशी के समधी Dr. B.S. Dahiya की प्रार्थना सभा रविवार, 17 दिसम्बर को

Metro Plus