Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा त्रिखा ने 26 लाख रूपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शुभारंभ

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 31 मई:
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायिका सीमा त्रिखा ने क्षेत्र में दो मुख्य विकास कार्यों का उद्वघाटन किया। इसके अंतर्गत 5 एल ब्लॉक पार्क में टयूबवैल एवं दौलतराम धर्मशाला से लेकर गोल्फ क्लब तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य शामिल है। दोनों विकास कार्यों पर कुल 26 लाख रूपए की लागत आएगी।
इस अवसर पर सीमा त्रिखा ने कहा कि उनका हमेशा यही प्रयास रहा है कि लोगों के लिए अधिक से अधिक विकास कार्य कराए जा सकें। उनके इन प्रयासों को प्रदेश में मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार और क्षेत्र के मंत्री एवं सांसद कृष्णपाल गुर्जर की नीति और नीयत से काफी बल मिला है। उन्होंने कहा कि बीते साढ़े चार वर्षों में बडख़ल विधानसभा के हर क्षेत्र में बिना किसी भेदभाव के समान रूप से विकास कार्य करवाए गए हैं और आने वाले समय में भी क्षेत्र का विकास ही उनकी प्राथमिकता है।
इस मौके पर श्रीमती त्रिखा ने उपस्थित जनों के साथ क्षेत्र के सांसद कृष्णपाल गुर्जर को केन्द्रीय मंत्रीमंडल में पुन: राज्यमंत्री बनाए जाने पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से मेयर सुमन बाला, पार्षद जसवंत सिंह, पार्षद मनोज नासवा, पार्षद दिनेश भाटिया, महंत मुनिराज महाराज, पप्पू भाटिया, संदीप चावला, रूद्रदत्त शर्मा, संदीप नागपाल, त्रिपन्न वर्मा, मदन थापर, रणजीत सिंह, बिशम्भर भाटिया, नवीन भाटिया, परवीन खत्री, संजीव ग्रोवर, जितेन्द्र सिंह, हरदयाल सिंह, संजय मखीजा, दीपक महेन्द्रू, रमन जेटली, मन्नू सिंह व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा आर्ची यादव मिशन ओलंपिक के लिए चयनित

Metro Plus

गणपति विसर्जन के साथ विधि-विधान से संपन्न हुआ 5 दिवसीय गणेश महोत्सव

Metro Plus

विद्या संस्कार स्कूल में किया गया स्वर संगीत कला कार्यक्रम का आयोजन

Metro Plus