Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महाकाली मंदिर में खेली गई फूलों की होली

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 3 मार्च:
एनएच-5ए ब्लॉक स्थित महाकाली मंदिर में फूलों की होली का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर-निगम फरीदाबाद की महापौर सुमन बाला उपस्थित थी। इससे पूर्व मंदिर में पधारने पर महापौर सुमन बाला का मंदिर के प्रधान सुशील बाली, महिला मंडल की प्रधान रीटा नवजीवन गौसांई ने माता रानी की चुनरी और पुष्प गुच्छा भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर महापौर सुमन बाला ने कहा कि होली खुशियां बिखेरने और प्यार का संदेश देने का त्यौहार है। उन्होनें कहा कि होली पर हम सभी को प्रण करना है कि किसी से वैर नहीं रखना और सारे गिले शिकवे मिटाकर चारों और प्यार बांटना है। इस मौके पर महिला की मंडल की सैकड़ों महिलाओं ने होली के गीत गए और खूब नाच किया।

Related posts

मानव सेवा समिति ने करवाया 230 मरीजों की आंखों का उपचार

Metro Plus

आईडी अरोड़ा लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या के प्रधान बने

Metro Plus

एड्स दिवस पर हॉमर्टन ग्रामर के बच्चों ने फैलाई जागरूकता

Metro Plus