Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फर्जी डिग्री मामले को लेकर युवा कांग्रेस ने बीके चौक पर पुतला फूंका

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,25 जून
: युवा कांग्रेस व एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने बीके चौक पर केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की फर्जी शैक्षणिक डिग्री को लेकर उनका पूतला फंूका तथा उनके इस्तीफे की मांग करते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसका नेतृत्व फरीदाबाद युवा कांग्रेस के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रिंकू चंदीला ने किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक से बीके चौक तक भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए झुलूस निकाला।
इस अवसर पर रिंकू चंदीला ने कहा कि स्मृति ईरानी द्वारा हलफनामे में दी गई फर्जी डिग्री के हवाले को लेकर उन्हें प्रधानमंत्री द्वारा उनके पद से हटा देना चाहिए और उन पर संविधान और कानून के मुताबिक मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। उन्होनें कहा कि कानून और लोकतंत्र सब के लिए बराबर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि वे न तो खुद भ्रष्टाचार करेंगे और न ही किसी को करने देंगे, लेकिन उन्हीं की मंत्रीमंडल की मंत्री द्वारा फर्जी डिग्री दस्तावेज का हवाला दिया है और भाजपा शाषित प्रदेश राजस्थान की मुख्यमंत्री पर भी संगीन आरोप लग रहे है लेकिन प्रधानमंत्री चुप्पी साधकर बैठे हुए हैं।
इस अवसर पर उनके साथ युवा कांग्रेस के फरीदाबाद प्रभारी रविन्द्र गुजर, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष कृष्ण अत्री, धारा चपराना, मोनू डिल्लों, राजेश भड़ाना, पंकज शर्मा, विनोद कौशिक, टिकाराम नागर, साकिर खान, अजय शर्मा, सेन्डी बैसला, विनय भाटी, बंटी चेची, मन्नू शर्मा, नीरज, सुरज बादल, कृष्ण शर्मा, प्रशिश चौहान, लक्ष्य राजपूत, डेनी, योगेश तंवर, राहुल आदि विशेष रूप से मौजूद थे।
3

2

Related posts

मार्डन कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया

Metro Plus

वेस्ट मेटिरियल को रिसाईकिल कर बनाई मोदी, मनोहर लाल व योगी आदित्यनाथ की तस्वीर

Metro Plus

DTP इंफोर्समेंट की JCB ने आज फिर बरसाया कहर, 13 एकड़ में फैली अवैध कॉलोनियों पर चला बुलडोजऱ

Metro Plus