Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Sai Dham ने किया स्त्री रोग विशेषज्ञ सविता कुमारी को नारी शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित

Metro Plus से Jaspreet Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 6 मार्च:
शिरडी साईं बाबा टैम्पल सोसायटी द्वारा International Women’s Day के मौके पर वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ० सविता कुमारी को महिला सशक्तिकरण की दिशा में उत्कृष्ट योगदान के लिए नारी शक्ति पुरस्कार-2020 से सम्मानित किया गया। डॉ० सविता कुमारी को पुरस्कार साईंधाम के संस्थापक डॉ० मोतीलाल गुप्ता, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता व शिरडी साईं बाबा स्कूल की Principal बीनू शर्मा के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस मौके पर साईंधाम के संस्थापक डॉ० मोतीलाल गुप्ता ने कहा कि उनका संस्थान समाज उत्थान में लगे समाजसेवियों को हमेशा से प्रोत्साहित करता रहा है और इसी कड़ी में डॉ० सविता कुमारी को नारी शक्ति पुरस्कार देकर उनकी हौसला अफजाई की गई है।
उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता ने बताया कि डॉ० सविता कुमारी सैक्टर-16 स्थित क्यूआरजी अस्पताल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में अपनी सेवाएं देने के साथ-साथ पिछले करीब 10 वर्षों से विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में जुटी हुई हैं।
इस मौके पर डॉ० सविता कुमारी ने कहा कि शिरडी साईं बाबा टैम्पल सोसायटी द्वारा उन्हें सम्मानित करने पर वे गौरव का अनुभव कर रही हैं और वे अपनी क्षमता से भी बढ़कर आगे भी समाज में महिलाओं की स्वास्थ्य सेवाएं देने को जी-जान से जुटी रहेंगी। उन्होंने कहा कि उन्हें गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों की मदद करने में आनंद की अनुभूति होती है जिसे वे जीवनभर में प्राप्त करते रहना चाहेंगी।

Related posts

नेता दफ्तर में रहेंगे, कोई ड्रामा नहीं चाहिए, हम पेशी के लिए कोर्ट जाएंगे : सोनिया गांधी

Metro Plus

GST Audit Awareness essential – J.P. Malhotra @ DLF Industries Associatiion

Metro Plus

नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही। जानें क्यों?

Metro Plus