Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

COVID-19 कोरोना महामारी घोषित, यूनिवर्सिटी/कॉलेज और सरकारी/प्राइवेट स्कूल सभी 31 मार्च तक रहेंगे बंद

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 मार्च:
हरियाणा में COVID-19 यानि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों और प्रभाव को देखते हुए सरकार द्वारा इसे महामारी घोषित कर दिया गया है। कोरोना वायरस के इन्फेक्शन के बढ़ते खतरे को देखते हुए आज हरियाणा सरकार के आदेशों पर प्रदेश की सभी यूनिवर्सिटी/कॉलेज के अलावा फरीदाबाद, गुरुग्राम, सोनीपत, झज्जर और रोहतक पांच जिलों के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को 31 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
इन सरकारी आदेशों के अनुसार सिर्फ उन स्कूलों को खोला जा सकेगा जिनमें बोर्ड परीक्षा, वार्षिक परीक्षा और असेसमेंट परीक्षा हो रही हों, जबकि कक्षाएं नहीं चलेंगी। सरकारी आदेशों में यह भी कहा गया है कि स्कूलों में शिक्षक पहले की तरह आते रहेंगे, मतलब उनकी छुट्टी नहीं होगी।

Related posts

मानव रचना के स्टूडेंट्स को इनोवेशन जॉकी सीजन 5 में मिला जूरी चॉइस अवॉर्ड

Metro Plus

राशन वितरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अधिकारियों को मंत्री राजेश नागर के सख्त निर्देश

Metro Plus

नरेंद्र गुप्ता ने करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाले आरएमसी रोड़ का किया शिलान्यास

Metro Plus