Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादहरियाणा

अब पलवल पहुंचा कोरोना, एक मरीज सामने आया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
पलवल, 23 मार्च:
पलवल जिले में भी कोरोना (कोविड-19) के संक्रमण का एक केस सामने आया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा इस मामले की पुष्टि कर दी गई है।
सिविल सर्जन डा. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पलवल जिले में विदेश से आए एक व्यक्ति के अंदर कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संबंधित व्यक्ति का सैंपल लेकर जांच के लिए भिजवाया गया जिसकी रिपोर्ट पोजीटिव मिली। रिपोर्ट मिलने के उपरांत संक्रमित व्यक्ति को शहीद हसन खां मेवाती, गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ (नूंह) रेफर कर दिया। हालांकि संक्रमित व्यक्ति की हालत अभी स्थिर है।
उन्होंने बताया कि पलवल में अब तक कोरोना को लेकर एहतियात के लिए 62 व्यक्तियों को सर्विलांस पर रखा गया है। जिनमें 58 को होम आइसोलेशन व एक व्यक्ति को अस्पताल में रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार ब्लड सैंपल जांच के लिए भिजवाए गए हैं। जिनमें तीन की रिपोर्ट अभी नहीं आई है। वहीं 7 व्यक्तियों ने 28 दिन का सर्विलांस पीरियड पूरा कर लिया है और उन पर किसी प्रकार का संक्रमण नहीं मिला जबकि 51 व्यक्ति भी अभी भी सर्विलांस पर है।
सिविल सर्जन ने जिलावासियों से अपील की है कि 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति घर से बाहर न निकले। साथ ही सभी समय-समय पर अपने हाथ साबुन, लिक्विड हैंडवाश या सेनेटाइजर से अवश्य साफ करते रहें।

Related posts

अशोक तंवर ने बीजेपी के घोषणा पत्र को बताया जुमलों की बरसात और झूठ का पत्र

Metro Plus

दिल्ली स्कॉलर्स इंटरनेशनल स्कूल में किया गया ग्रैंड पेरेंट्स-डे का आयोजन

Metro Plus

FMS के छात्रों ने HDFC और केनरा बैंक का दौरा किया।

Metro Plus